मखाना आज के समय में सबसे पसंद किए जाने वाले हेल्दी स्नैक्स में शामिल है. वजन कम करने वाले लोगों से लेकर फिटनेस प्रेमियों तक, हर कोई इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर से बनाता है. इसमें कैलोरी कम होती है, जबकि फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे सुपरफूड भी कहा जाता है .हालांकि, किसी भी खाद्य पदार्थ की तरह मखाना भी हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होता है. कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों में इसका ज्यादा सेवन शरीर पर उल्टा असर डाल सकता है. इसलिए अगर आपको पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो मखाना नियमित रूप से खाने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: आज ही फेंक दीजिए किचन की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने कहा कैंसर की वजह बन सकते हैं ये आइटम्स
यूरिक एसिड और जोड़ों की समस्या वाले लोग रखें खास ध्यान
जिन लोगों का यूरिक एसिड का लेवल पहले से बढ़ा हुआ है या जिन्हें गाउट की शिकायत रहती है, उन्हें मखाने का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह से ही खाना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार मखाने में कुछ मात्रा में प्यूरिन मौजूद होते हैं. शरीर में प्यूरिन टूटकर यूरिक एसिड में बदल जाते हैं, जो स्वास्थ्य समस्या का कारण बनते हैं. इसलिए हाई यूरिक एसिड से जूझ रहे लोगों में जोड़ों में दर्द, सूजन और असहजता की समस्या बढ़ सकती है.
किडनी स्टोन की समस्या होने पर ज्यादा सेवन से बचें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या रही है या जिनमें इसकी आशंका अधिक है, उन्हें भी मखाना सोच-समझकर खाना चाहिए. मखाने में पाए जाने वाले कुछ तत्व शरीर में ऑक्सालेट की मात्रा को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे मे ज्यादा मात्रा में मखाने का सेवन करने पर कुछ लोगों में किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि सामान्य व्यक्ति के लिए यह जोखिम कम माना जाता है.
खून पतला करने वाली दवाएं लेने वाले लोग
अगर आप ब्लड थिनर यानी खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो मखाना नियमित रूप से खाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें. इसमें मौजूद कुछ पोषक तत्व दवाओं के असर को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मखाना नुकसानदायक खाद्य पदार्थ है, बस जरूरी है सही मात्रा में सेवन करने की. यह अनहेल्दी क्रेविंग, दिल की सेहत और ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसलिए अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार संतुलित मात्रा में मखाना खाना ही सबसे बेहतर विकल्प है.
यह भी पढ़ें: आप भी खाना चाहते हैं हाई प्रोटीन हल्का और हेल्दी फूड? घर पर मिनटों में बनाएं बेसन अंडा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines