Makar Sankranti 2025: स्वाद और सेहत का मेल है दाल की ये खिचड़ी, मिलेंगे 5 फायदे

Makar Sankranti 2025: साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख पर्व है। इसे खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है, जो 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन घर में खिचड़ी बनाई जाती है और खाई जाती है। आइए हम आपको एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी खिचड़ी रेसिपी बता रहे हैं, जो बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद गुणों से भरपूर है।

Makar Sankranti 2025

photo credit-meta ai

Makar Sankranti 2025: हिंदू शास्त्र में हर त्योहार की अलग महत्वता होती है। साल के पहला त्योहार मकर संक्रांति भी धार्मिक और पवित्रता का संगम है, इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ और खिचड़ी खाने का रिवाज होता है। अधिकांश लोगों के घरों में इस दिन में खिचड़ी बनाई जाती है। आइए आपको खिचड़ी की एक ऐसी रेसिपी बताते हैं, जिसे बनाना आसान है और सेहत के लिहाज से भी यह बढ़िया है।

विज्ञापन

हम आपको पंकज भदौरिया स्पेशल उड़द दाल की खिचड़ी बनाने की विधि बता रहे हैं, उन्होंने खासतौर पर इसे मकर संक्रांति के लिए तैयार किया है।

विज्ञापन

खिचड़ी बनाने की विधि

इस स्पेशल खिचड़ी को बनाने के लिए आपको चावल, उड़द की दाल, हल्दी, जीरा, आलू, अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और हरी मटर जैसी सब्जियों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही, इसे बनाने के लिए आपको देसी घी और कुछ मसालें भी चाहिए होंगे। आपको सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे से धोकर कुछ देर के लिए भिगोना है। इसके बाद सभी सब्जियों को धोना है और काट लेना है। अब एक कुकर को गर्म करें और उसमें 2 चम्मच घी डालें, इसके गर्म होने के बाद जीरा, सुखी लाल मिर्च को छौंकना है। इसके बाद उसमें सभी सब्जियां डालकर नमक, हल्दी, काली मिर्च का पाउडर और धनिया पाउडर डालना है। अब इसके बाद ढककर कुछ देर सब्जियों को पकाएं, फिर दाल और चावल डालकर 1 मिनट के लिए भून लें। मकर संक्रांति वाली खिचड़ी सूखी बनती है, इसलिए पानी सिर्फ उतना ही डालना है, जितने में चावल और दाल पक जाए। पानी डालने के बाद कुकर बंद करके उसमें 2 सीटी आने का इंतजार करें। आपकी खिचड़ी तैयार है, इसे देसी घी, दही, पापड़ और अचार के साथ सर्व करें।

विज्ञापन

खिचड़ी खाने के 5 फायदे

1. खिचड़ी में कम मसाले, दाल और चावल होते हैं, इसे खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

विज्ञापन

2. खिचड़ी में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। उरद की दाल, चावल और सब्जियों का एक हेल्दी कॉम्बिनेशन होता है, जो सेहत के लिए लाभकारी होता है।

3. वजन घटाने के लिए भी खिचड़ी खा सकते हैं क्योंकि यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और वेट गेन में मदद करता है।

विज्ञापन

4. खिचड़ी लो कैलोरी और संतुलित पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजन है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए हार्ट के मरीजों के लिए भी बेनिफिशियल फूड है।

5. इम्यूनिटी बूस्टर डिश, खिचड़ी में चावल, दाल, सब्जियों के साथ ऐसे मसाले होते हैं, जो आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ