काले या सफेद तिल… सर्दियों में कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट ने बताया महिलाओं को किसका सेवन करना चाहिए

Black and White Sesame: सर्दियों में दिनों तिल खाए जाते हैं, लेकिन आयरन की कमी, कैल्शियम को पूरा करने, हड्डियों की मजबूत करने या एनर्जी बढ़ाने के लिए कौन-सा तिल ज्‍यादा फायदेमंद है? आइए इस लेख में जानते हैं कि आप किसका चुनाव करें. 

Sesame Seed

इनका इस्तेमाल खाने के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है. Imgae Credit- News24

विज्ञापन

Black Sesame Seeds Vs White Sesame Seeds: सर्दियों में तिल खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. ये शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ और भी कई फायदे पहुंचाते हैं. लेकिन, मार्केट में दो तरह के तिल मिलते हैं- सफेद और काले तिल. ऐसे में हमारे समझ नहीं आता कि किसका सेवन करना बेस्ट रहेगा और अगर कोई महिला है तो उसे किस तिल का चुनाव करना चाहिए. इसको लेकर The Diet Therapy की डाइटिशियन श्वेता जे. पंचाल का कहना है कि दोनों तिल की अपनी अलग खासियत है जिनका सेवन जरूरत के हिसाब से किया जा सकता है. लेकिन, एक महिला को आयरन-कैल्शियम की कमी की वजह से किसका चुनाव करना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेदिक वेजाइनल वॉश कैसे तैयार करें? एक्सपर्ट ने बताया खुजली और बदबू से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन

हेल्थ के लिए कौन सा तिल बेहतर है? 

डाइटिशियन श्वेता का कहना है कि ये आपकी शरीर जरूरत पर निर्भर करता है, क्योंकि सफेद तिल और काले तिल दोनों ही फायदेमंद हैं. बस इनके पोषक तत्व पर थोड़ा ध्यान रखना होगा. इसके बाद ही आप तिल का चुनाव करें. 

काले तिल के फायदे

यह दिखने में काले होते हैं और हेल्थ को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं, जैसे – 

  • हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम 
  • बालों के झड़ने को कम करना  
  • हेयर ग्रोथ को सपोर्ट करना 
  • थकान दूर कर एनर्जी लेवल बढ़ाना
  • पीसीओएस और एनीमिया के लिए फायदेमंद 
  • गर्माहट देना का काम 
  • हड्डियों को मजबूत करना काम 

सफेद तिल के फायदे 

सफेद तिल के छिलके उतार दिए जाते हैं, जिनका सेवन करने से हमें ये फायदे मिलते हैं. 

विज्ञापन
  • कैल्शियम का अच्छा स्रोत 
  • हड्डियों और दांतों को मजबूत करना 
  • त्वचा की नमी बरकरार रखना 
  • स्किन बैरियर को सुधारना
  • जोड़ों के दर्द में फायदेमंद 

महिला किस तिल का करें चुनाव? 

महिलाओं के शरीर को एक खास तरीके की देखभाल चाहिए होती है. उन्हें ज्यादा पोषण की जरूरत पड़ती है, ताकि उनके हार्मोनल बदलाव, थकान और जोड़ों की समस्या को कम किया जा सके. अगर आपको पीरियड्स में दिक्कत आती है तो काले तिल वरना हड्डियों के लिए सफेद तिल का सेवन करना बेस्ट रहेगा. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ