हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेशाब के अपने आप निकलने का क्या कारण है? महिलाएं इन 5 संकेतों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

Causes Of Urine Leakage: पेशाब निकलने की समस्या अक्सर बच्चों या बुजुर्गों में सुनी जाती है, लेकिन अगर ऐसा आपके साथ बहुत कम उम्र में हो रहा है और आपको पेशाब निकलने का पता ही नहीं चलता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन
अचानक पेशाब निकलने की क्या वजह है? Image Credit- Shutterstock

Mahilao Ka Kapdo Mein Peshab Nikalna: पेशाब निकलने की समस्या बच्चों में देखी जाती है या कभी-कभार प्रेशर तेज होने की वजह से ऐसा हो जाता है. बहुत तेज पेशाब आने की वजह से लीक होना बहुत आम बात है, लेकिन अगर ऐसा आपके साथ बिना किसी वजह के हो रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है. हैदराबाद की फेमस यूरोलॉजिस्ट डॉक्‍टर दीप्ति सुरेखा का इसको लेकर कहना है कि अगर आपका खांसते समय या कपड़े पहनते वक्त आपका पेशाब निकल जाता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें, खासतौर से महिलाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिनकी सही वक्त पर पहचान करके इलाज करना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- सूजन को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया किस तरह कम हो जाएगी शरीर की सूजन

अचानक पेशाब निकलने की क्या वजह है? | What is Urinary Leakage Reason

एक्‍सपर्ट का मानना है कि यह कोई नॉर्मल बात नहीं है और सही जानकारी के साथ इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. हालांकि, यह एक ऐसी समस्या है जिसे अक्सर एक उम्र के बाद देखा जाता है, लेकिन अगर आपके साथ बहुत ही कम उम्र में हो रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है.

विज्ञापन
  • ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह
  • मधुमेह होने की वजह
  • मूत्राशय पूरी तरह खाली ना होना
  • वेजाइना में सेंसेशन की कमी होना

इन 5 संकेतों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

  • अगर आपको मेनोपॉज की समस्या है तो ऐसा हो सकता है. अक्सर मेनोपॉज के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल गिर जाता है और लीकेज बढ़ने लगती है.
  • अगर रोजाना आपके साथ ऐसा हो रहा है तो हो सकता है कि आपके ब्‍लैडर को सपोर्ट देने वाली मसल्‍स कमजोर हो गई हैं. महिलाओं की बहुत ही जल्दी मसल्स कमजोर हो जाती हैं.
  • ब्रेन और ब्‍लैडर के बीच का संपर्क कमजोर होने की वजह से ऐसा होता है. कई बार स्ट्रोक पड़ने की वजह से भी ऐसा हो जाता है, क्योंकि इससे नसें डैमेज हो जाती हैं.
  • मोटापे की वजह से भी ऐसा हो जाता है और कई बार खांसी या कब्ज से अचानक पेशाब निकल जाता है.
  • जरूरत से ज्यादा दवाइयां लेने की वजह से भी पेशाब निकल जाता है. दवाइयों से यूरिन इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें- दाल उबलते सफेद झाग क्यों निकलते हैं? एक्सपर्ट ने बताया झाग तुरंत निकालकर फेंकना क्यों जरूरी है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola