Lungs Health Tips: अगर आपको अक्सर सांस लेने में तकलीफ होती है, तो यह कॉमन नहीं है। क्योंकि किसी भी इंसान को अगर रोजाना ऐसी दिक्क्तें हो रही हैं यानी उसके फेफड़ों का स्वास्थ्य सही नहीं है। यह एक संकेत है ताकि आप समय रहते सतर्क हो जाएं और अपनी सेहत में सुधार कर लें। आजकल वायु प्रदूषण के कारण सांसें भारी लगती हैं और धूल-मिट्टी भरे वातावरण में रहने से भी लंग्स में टॉक्सिन्स का बिल्ड-अप हो जाता है। आइए जानते हैं डॉक्टर से कि फेफड़ों की सफाई करना क्यों इतना जरूरी हो गया है।
आंकड़े क्या बताते हैं?
WHO की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल लाखों लोग वायु प्रदूषण और खराब फेफड़ों की वजह से गंभीर बीमारियों का शिकार होते हैं। इनकी एक पब्लिक हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक खराब हवा, प्रदूषण जैसी चीजें क्रोनिक रेस्पिरेटरी डिजीज को बढ़ावा देती हैं। इनमें COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), अस्थमा और लंग इंफेक्शन से लेकर लंग कैंसर भी शामिल हैं।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट का मानें तो सिगरेट पीने वाले लोगों जितना जोखिम उन लोगों के फेफड़ों को भी है, जो पॉल्यूशन वाले इलाकों में रहते हैं। वायु प्रदूषण और रसायनों से फेफड़ों का स्वास्थ्य बिगड़ता है। ऐसे में हमें घरेलू तरीके अपनाने चाहिए जिससे लंग्स की सेहत के बारे में पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें- Summer Health Tips: लू का प्रकोप गर्भवती मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या कहते हैं डॉक्टर?
AIIMS, दिल्ली के प्रोफेसर और सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर सुनील कुमार बताते हैं कि ब्रीदिंग एक्सरसाइज और सांसों के व्यायाम करने से आपको पता लगेगा कि आपके फेफड़े स्वस्थ हैं या नहीं। वे बताते हैं अगर आपको सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय सांस फूलने वाली दिक्कतें हो रही हैं, तो सतर्क हो जाइए। यह शुरुआती संकेत है कि आपके लंग्स में गड़बड़ है। सांस लेने में परेशानी सीधा इशारा है कि आगे चलकर अस्थमा भी हो सकता है।
क्या करें?
डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपको अपने लंग्स की हेल्थ के बारे में जानना है या फिर आप यूं ही उन्हें फिट रखना चाहते हैं, तो रोज ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इनकी मदद से आप सांस लेने की क्षमता को पहचान सकेंगे। आप घड़ी में समय देखकर अपनी सांस को रोकें, अगर कोई 30 सेकेंड तक अपनी सांस को रोक पा रहा है तो उनके फेफड़े स्वस्थ हैं। अगर कोई ऐसा नहीं कर पा रहा है, तो उन्हें एक बार डॉक्टर से अपने फेफड़ों की जांच करवा लेनी चाहिए। इसके साथ-साथ ब्रीद आउट और ब्रीद इन वाली एक्सरसाइज को रोजाना प्रैक्टिस में लाएं।
लंग्स हेल्दी रखने के कुछ उपाय
धूम्रपान से बचें।
प्रदूषित इलाकों से दूर रहें।
बिना मास्क इन जगहों में जाने से बचें।
गंदे हाथों से मुंह और नाक को न छूएं।
हर्बल टी, काढ़ा और भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
ये भी पढ़ें- Diabetes Controlling Tips: शुगर कंट्रोल करेंगे ये 5 हेल्दी स्टेप्स, टाइप-1 और 2 दोनों में असरदार
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines