Lung Cancer के इन 10 संकेतों को न करें इग्नोर, जानें लक्षण और बचाव

Lung Cancer: फेफड़े का कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो महिला और पुरुष दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार कैंसर का पता लोगों को नहीं चलता है, जिसके कारण मौत तक हो जाती है।

Lung Cancer

Lung Cancer

Lung Cancer: आज के समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी किसी को भी हो सकती है। कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जिसमें से एक है फेफड़ों का कैंसर। इस कैंसर के दौरान सबसे बड़ी समस्या ये आती है कि आपको सांस लेने में प्रॉब्लम होती हैं। इस दौरान सीने में दर्द, घबराहट और तनाव हो सकते हैं। फेफड़ों का कैंसर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खतरनाक हो हो सकता है। हर साल, फेफड़ों के कैंसर से मरने वाले लोगों की संख्या स्तन, कोलन और प्रोस्टेट कैंसर से मरने वाले लोगों की संख्या से ज्यादा होती है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव…

लक्षण

1. खांसी जो ठीक नहीं होती हो

विज्ञापन

2. सांस फूलना

विज्ञापन

3. सीने में दर्द या बेचैनी

4.घरघराहट

विज्ञापन

5.खून की खांसी आना

6.गला बैठना

विज्ञापन

7.भूख में कमी

8.  वजन घटना

9.कंधे का दर्द

विज्ञापन

10.चेहरे, गर्दन, हाथ या छाती में सूजन

विज्ञापन

बचाव

धूम्रपान न करें- धूम्रपान छोड़ने से फेफड़ों के कैंसर से बचने में मदद  मिल सकती है। धूम्रपान छोड़ने के लिए मानसिक  रूप से आपको तैयार होना पड़ेगा। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

सोया प्रोटीन का सेवन करें- रोजाना सोया प्रोटीन का सेवन करने से फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके लिए सोयाबीन, टोफू, टेम्पेह, मिसो और सोया मिल्क  का सेवन करें।

विज्ञापन

कैंसर पैदा करने वाले चीजों से बचें-  ऐसे पदार्थों से दूर रहना चाहिए जिससे कैंसर होने का खतरा हो सकता है।

घर में रेडॉन कम करना- घरों में रेडॉन को कम करने के उपाय किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

फल और सब्जियां खाएं- हर रोज कम से कम पांच  साबुत फल और सब्जियां खाने से कई फायदे हो सकते हैं। फल और सब्जियां शरीर को एंटीऑक्सीडेंट देते हैं, जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ