---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Lukewarm Water Benefits: एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर खा लें ये चीज, दूर हो जाएंगी 5 समस्याएं

Lukewarm Water Benefits: हम अक्सर गर्म या गुनगुने पानी पीने की बात करते हैं ताकि सेहतमंद रह सकें। हालांकि, यह अच्छा है लेकिन इस पानी में अगर कोई फायदेमंद चीज मिलाकर पी लिया जाए, तो सेहत को डबल बेनेफिट्स मिलेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Lukewarm Water Benefits: पानी पीना सभी के लिए जरूरी होता है क्योंकि इससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है। पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बढ़ती है। लोग तीन तरह का पानी पीते हैं- ठंडा यानी फ्रिज का, गर्म या गुनगुना पानी और नॉर्मल पानी। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो शरीर के लिए नॉर्मल और कभी-कभी गर्म पानी पीना ज्यादा फायदेमंद ज्यादा होता है। ठंडा पानी हमारे गले के अलावा सेहत को कोई अन्य बेनेफिट प्रोवाइड नहीं करता है। हम आपको अपनी रिपोर्ट में गुनगुने पानी के फायदे और उसे ज्यादा सेहतमंद बनाने का तरीका बता रहे हैं। अगर आपने अगले कुछ दिनों तक ऐसा कर लिया, तो आपको निश्चित ही फायदा होगा।

गुनगुने पानी के फायदे

ऐसा पानी शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर सही रहता है। तनाव कम होता है तथा सर्दी-जुकाम में भी राहत मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

गुनगुने पानी में अजवाइन मिलाने के फायदे

अगर आप रोज रात को 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर पीते हैं, तो आपको एक नहीं बल्कि 5-5 फायदे होंगे।

---खबर नीचे जारी है---

1. पाचन क्रिया में सुधार- रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच अजवाइन मिलाकर पिएंगे, तो खाना पचाने में आसानी होगी। इससे अपच या पेट फूलने की समस्या नहीं होगी।

2. नींद में सुधार- रात को गुनगुने पानी के साथ अजवाइन चबाकर खाने से शरीर को रिलैक्स मिलता है। इस तरीके से पानी पीने से आपकी नींद की क्वालिटी बढ़िया होती है। अजवाइन में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---
lukewarm water benefits

फोटो क्रेडिट- Meta AI

3. इम्यूनिटी बढ़ाएं- अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप रोजाना 1 गिलास पानी को गुनगुना करके उसमें 1 स्पून अजवाइन डालकर पीते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमताएं मजबूत हो जाएंगी। इन दिनों आपको सर्दी-जुकाम से बचाने के लिए भी यह पानी फायदेमंद है।

---खबर नीचे जारी है---

4. हार्ट हेल्थ- अजवाइन शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, गुनगुने पानी के सेवन से ब्लड प्रेशर का संतुलन भी बना रहता है। अजवाइन वाला पानी और भी ज्यादा बेनेफिशियल हो जाता है। अगर आप भी दिल की बीमारी से परेशान है, तो रोजाना अजवाइन वाले गुनगुने पानी को पीने की आदत डाल लें।

5. पीरियड्स में भी फायदेमंद- कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक दर्द और ऐंठन महसूस होती है। ये सब क्रैम्प्स की वजह से होता है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी रहती है, तो रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी और अजवाइन लेना शुरू कर दें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Nov 17, 2024 12:11 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola