Foods for Fatty Liver: फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए डाइट का अहम रोल होता है. सही खानपान से लिवर पर जमा फैट को कम करने में मदद मिल सकती है. डाइटिशियन सोनिया नारंग के मुताबिक, आजकल फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गई है. इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर हों. आइए इनकी इंस्टाग्राम की वीडियो के जरिए जानते हैं फैटी लिवर के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी थाली और किन चीजों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चे को बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने पैरेंट्स को बताया Fever में कैसे रखें बेबी का ख्याल
ब्लूबेरी हो सकती है फायदेमंद
फैटी लिवर में ब्लूबेरी को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं. आप इसे नाश्ते में या स्नैक में खा सकते हैं.
अखरोट में मौजूद हेल्दी फैट
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत माना जाता है. फैटी लिवर में मुट्ठी भर अखरोट को डाइट में शामिल किया जा सकता है. इन्हें स्नैक के तौर पर या सलाद और ओट्स के साथ खाया जा सकता है.
अलसी के बीज भी करें शामिल
अलसी के बीजों में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं. इन्हें पीसकर दही, सलाद, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है. अलसी का सेवन हमेशा लिमिट में करें, क्योंकि यह गर्म भी होते हैं.
ब्लैक कॉफी को बनाएं डाइट का हिस्सा
कई अध्ययनों में कॉफी को लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद बताया गया है. फैटी लिवर वाले लोग बिना चीनी और क्रीम वाली ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपको एसिडिटी, नींद से जुड़ी समस्या या कॉफी से कोई समस्या है तो परहेज करें.
जौ का आटा चुनें
फैटी लिवर में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की जगह साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना बेहतर माना जाता है. जौ का आटा फाइबर से भरपूर होता है और इसे रोटी में डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. जौ की रोटी को सब्जी, दाल और सलाद के साथ खाया जा सकता है.
कैसी होनी चाहिए फैटी लिवर में आपकी थाली?
फैटी लिवर में आपकी थाली में सब्जियां, सलाद, दाल या साबुत अनाज में हेल्दी फैट शामिल होना चाहिए. मौसमी फल, ब्लूबेरी, अखरोट और अलसी जैसे चीजें भी खाई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- मुंह का कैंसर कहीं आपको भी तो नहीं? डॉक्टर के बताए इन संकेतों से जान सकते हैं खुद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 hr agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
5 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
7 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines