Health Tips: कमजोर लिवर को बनाएं ताकतवर, बस अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका लिवर कमजोर हो गया है, जिससे उन्हें कई परेशानियां होने लगती हैं, जैसे थकान, पीलिया (त्वचा और आंखों का पीला होना), पेट में सूजन और दर्द, मतली और पाचन संबंधी समस्याएं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है और आप अपने लिवर को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप लिवर को स्वस्थ बना सकते हैं।

Health Tips: कमजोर लिवर को बनाएं ताकतवर, बस अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Health Tips: आजकल कमजोर लिवर होना एक आम बात हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति लिवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। लिवर की कमजोरी से शरीर में कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं जैसे लगातार थकान महसूस होना, भूख न लगना, पाचन में दिक्कत, और पीलिया। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति लिवर फेलियर तक पहुंच सकती है, जो जानलेवा हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल। अगर आप अपने लिवर को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

विज्ञापन

खजूर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना खजूर का सेवन लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन्स और पोटैशियम लिवर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। आप चाहें तो इसका सेवन दही के साथ भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

मिक्स नट्स

रोजाना मिक्स नट्स (बादाम, अखरोट, काजू) का सेवन लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। इन नट्स में मौजूद विटामिन E लिवर सेल्स की मरम्मत करता है और उसे मजबूत बनाता है। आप चाहें तो नट्स को रोजाना दही के साथ भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई पाया जाता है, जो लिवर को फ्री-रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। यह लिवर फंक्शन को सुधारता है और सूजन कम करता है। आप चाहें तो इसका रोजाना लिमिटेड मात्रा में सेवन कर सकते हैं। साथ ही अपने लिवर में सुधार ला सकते हैं।

शहद

शहद में प्राकृतिक डिटॉक्स गुण होते हैं। यह लिवर को साफ करने में मदद करता है और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना काफी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ