Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो लिवर फैट की (Fatty Liver) दिक्कत से जूझ रहे हैं. यह एक आम लेकिन नजरअंदाज की जाने वाली समस्या है, जो समय के साथ गंभीर रूप ले सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉ. शुभम वत्स्य के अनुसार एक खास चीज के सेवन से न सिर्फ लिवर को दोबारा सामान्य बनाया जा सकता है, बल्कि लिवर में जमा फैट को भी घटाया जा सकता है? अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और बिना दवा के राहत पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं वह खास उपाय जिससे लिवर की सेहत सुधारी जा सकती है. इसके साथ ही आप खुद को फिट भी रख सकते हैं.
रोजाना करें ब्लैक कॉफी का सेवन
डॉ. शुभम वत्स्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कॉफी बिना दूध और चीनी वाली सेहत के लिए तो अच्छी होती ही है, साथ ही लिवर के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक होती है. एक्सपर्ट ने कहा कि साइंस की रिसर्च के अनुसार अगर आपको लिवर फैट की दिक्कत हो तो आप रोजाना ब्लैक कॉफी का सेवन करें. यह आपके लिवर के फैट को तेजी से घटाएगी, साथ ही ब्लैक कॉफी लिवर के लिए प्रोटेक्टर की तरह काम करती है.
ये भी पढे़ं- चलते-चलते पैरों में आ जाए मोच तो तुरंत करें ये 2 काम, मिल जाएगी सूजन और दर्द से राहत
ब्लैक कॉफी के फायदे
ब्लैक कॉफी का नियमित सेवन लिवर की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स लिवर (Compounds) को डिटॉक्स (Detox) करने में मदद करते हैं और फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) के खतरे को कम करते हैं. रिसर्च के मुताबिक, रोजाना 1-2 कप ब्लैक कॉफी पीने से लिवर में सूजन (Liver Swelling) घटती है, फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ती है और लिवर एंजाइम्स भी बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं. इसके अलावा, ब्लैक कॉफी लीवर सिरोसिस और लिवर कैंसर (Liver Cancer) जैसी गंभीर स्थितियों से भी कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान कर सकती है. खास बात यह है कि ब्लैक कॉफी में कैलोरी (Burn Calories) न के बराबर होती है, जिससे यह वजन घटाने में भी सहायक है और मेटाबॉलिज्म (Boost Metabolism) को बूस्ट करती है.
ये भी पढे़ं- जन्म से ही बच्चे को इस विटामिन की होती है जरूरत, Dr. Ravi Malik ने कहा ना देने पर हो सकती हैं बीमारियां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
14 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
14 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
18 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
19 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
23 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines