चलते-चलते पैरों में आ जाए मोच तो तुरंत करें ये 2 काम, मिल जाएगी सूजन और दर्द से राहत

Leg Sprain: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पैरों में अक्सर मोच आ जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आइए जानते हैं दो चीज़ें जिनसे आपको जल्दी पैरों की सूजन और दर्द से राहत मिल सकती है.

home remedies for sprain

सिर्फ बर्फ और हल्दी से करें मोच का इलाज. Image Source Freepik

Leg Sprain Natural Treatment: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पैरों में हल्की सी चोट लगने पर या आराम से चलने पर भी बार-बार मोच आ जाती है. कई बार तो अचानक पैर मुड़ जाता है, तो कभी सीढ़ी चढ़ते-उतरते हुए मोच लग जाती है. इससे ना केवल तेज दर्द होता है, बल्कि सूजन (Swelling) भी आ जाती है, जिससे चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं ऐसे दो घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें आप अपनी मोच पर अपना सकते हैं और पैरों की सूजन और दर्द (Ankle Pain) से जल्दी राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन

बर्फ से करें सिकाई

ऐसा कई बार होता है कि अचानक से पैर में मोच आ जाती है, जिसके चलते समझ नहीं आता कि क्या करें. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आप सबसे पहले अपनी मोच पर कम से कम 15-20 मिनट के लिए बर्फ के टुकड़े से सिकाई करें. बर्फ दर्द और सूजन को कम करने में काफी मदद करता है, जिससे कुछ ही देर में आराम महसूस होता है.

विज्ञापन

चूने और हल्दी का लगाएं लेप

अगर आपको काफी ज्यादा दर्द और सूजन है, तो आप 2 चम्मच हल्दी और आधा छोटा चम्मच चूना लें. अब इन दोनों को किसी पैन में डालें और थोड़ा सा पानी मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को उबाल आने तक पकाएं. उबाल आने के बाद गैस से हटाकर इसे चम्मच से चलाते रहें, जब तक यह लेप जैसा न बन जाए.

विज्ञापन

अब इस लेप को गर्म-गर्म मोच वाली जगह पर लगाएं और ऊपर से गर्म पट्टी बांध लें. आप इस लेप को दिन में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं. 2-3 दिन में दर्द और सूजन में काफी राहत मिल जाएगी, क्योंकि हल्दी और चूना दोनों ही सूजन और दर्द को खींचने में बेहद प्रभावी होते हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ