Liver Diseases Causes: लिवर में सूजन के कारण और बचाव के तरीके, डॉक्टर ने दी सलाह

Liver Diseases Causes: लिवर का काम शरीर के गंदे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का होता है। यह अंग शरीर का ऐसा अंग है, जो कि खुद ही खुद को रिपेयर कर सकता है लेकिन ज्यादा दिक्कत बढ़ने पर समस्या ज्यादा हो सकती है। कमजोर लिवर गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है।

Liver Diseases Causes

Liver Diseases Causes: लिवर हमारे शरीर का अहम अंग होता है, जो पाचन से लेकर टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने तक के कई काम करता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते इसमें सूजन की समस्या हो सकती है। यदि समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है। लिवर में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ कारण अनहेल्दी ईटिंग हैबिट, शराब का सेवन, मोटापा, वायरल इंफेक्शन और दवाओं का ज्यादा इनटेक शामिल हैं। डॉक्टर प्रताप चौहान, जो एक आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट और जीवा आयुर्वेद के संस्थापक हैं, लिवर की सूजन के कारणों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की राय

एक्सपर्ट बताते हैं कि लिवर की बीमारियों में सबसे प्रमुख फैटी लिवर की बीमारी है, जो सूजन से ही शुरू होती है। इसके कारणों में डॉक्टर ने बताया कि

  • तला हुआ भोजन खाने से ऐसा हो सकता है।
  • भोजन का पेट में सही से न पचना एक कारण है।
  • मोटापा और शुगर की समस्या में भी लिवर के अंदर सूजन हो सकती है।
  • शारीरिक गतिविधियों में कमी होने के चलते भी लिवर में इंफ्लामेशन में हो सकती है।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में भी लिवर सूजन की समस्या हो सकती है।

इसके अलावा, स्ट्रॉन्ग केमिकल बेस मेडिसिन का रोजाना सेवन करना भी लिवर में सूजन का कारण बनता है।

विज्ञापन

liver health

बचाव के लिए क्या करें?

डॉक्टर बताते हैं कि लिवर में सूजन की समस्या से बचाव में सबसे अहम रोल हमारी डाइट का है। लिवर को सेहतमंद रखने के लिए हमें ज्यादा एसिडिक फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है, जिससे लिवर प्रभावित होता है। चाय, कॉफी, बियर, अचार और खट्टी चीजों का कम से कम सेवन करें। प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचें। आप हल्की पत्तेदार सब्जियों का सेवन बढ़ा सकते हैं। चुकंदर, पपीता, सेब और मौसंबी खा सकते हैं। मूंग की दाल, दलिया, खिचड़ी और उपमा जैसी चीजें खाने से लिवर सेहतमंद रहेगा। इसके अलावा, एलोवेरा और आंवला का जूस पीना भी फायदेमंद रहेगा। साथ ही, अपने वजन को भी नियंत्रित रखने की कोशिश करें ताकि लिवर डिजीज से बचा जा सके। बेवजह की दवाओं का सेवन बंद करें, यदि कोई दवा खानी भी हो, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें और अपनी मर्जी से कोई भी दवाई खाना इग्नोर करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ