---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Liver डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, डॉक्टर ने बताए फायदे

Liver Detox Tips: लिवर में जमा गंदगी को साफ करने के लिए आपको कुछ सिंपल घरेलू नुस्खों को फॉलो करना चाहिए। हम आपको डॉक्टर द्वारा बताया गया एक रेमेडी बता रहे हैं, जो लिवर डिटॉक्स करने के लिए कोई भी आसानी से फॉलो कर सकता है।

---विज्ञापन---

Liver Detox Tips: लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इस अंग में खराबी होने से उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इससे शरीर की फंक्शनिंग में गड़बड़ी आ जाती है। लिवर डाइजेशन के काम में मदद करता है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में किडनी को भी सहायता देता है। लिवर में खराबी होने का सबसे आम कारण है, खराब लाइफस्टाइल। खासतौर पर अनहेल्दी ईटिंग, अल्कोहल का अत्यधिक सेवन करना शामिल है। हालांकि, खान-पान की आदतों में बदलाव करना मुश्किल हो सकता है, तो क्यों न लिवर को डिटॉक्स करने का एक और तरीका अपना लेते हैं। डॉक्टर आचार्य मनीष से जानिए लिवर की सफाई करने का तरीका।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

---विज्ञापन---

Liver डिटॉक्स करने वाले इस घरेलू उपाय के बारे में डॉक्टर आचार्य मनीष बता रहे हैं। आचार्य मनीष देश के मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं, जो घरेलू तरीकों से बीमारियों का इलाज करने का रास्ता लोगों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने एक वीडियो में बताया है कि लिवर की बीमारियां इन दिनों कितनी ज्यादा बढ़ गई हैं और इससे कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

लिवर डिजीज कितने प्रकार की होती हैं?

Liver खराब होने का सबसे मुख्य कारण लाइफस्टाइल ही है। अगर स्वस्थ आहार का सेवन न किया जाए, तो यह डैमेज हो सकती है। लिवर की सबसे सामान्य समस्या फैटी लिवर है, इसमें अल्कोहॉलिक लिवर डिजीज, नॉन अल्कोहॉलिक लिवर डिजीज शामिल हैं। इसके अलावा, लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस और लिवर फेलियर है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kitchen Muse (@thekitchenmuse76)

Apple Cider विनेगर है सुपर फूड

आचार्य मनीष बताते हैं कि लिवर की हर बीमारी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में सिर्फ एक चीज को शामिल करने की जरूरत है। वह चीज सेब का सिरका यानी एप्प्ल साइडर विनेगर है। एप्पल विनेगर लिवर में जमा गंदगी और फैट को साफ करने में मदद करता है। एप्प्ल साइडर विनेगर का सेवन करने से इन्फेक्शन की समस्या दूर होती है। इस सिरके को लेने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आपको इसे 1 गिलास पानी में 1 चम्मच डालकर, रातभर इस पानी को रखना है और फिर सुबह खाली पेट पीना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 29, 2024 11:00 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola