Liver Kharab Hone Ke Lakshan: लिवर शरीर का वो अंग है जिसके खराब होने पर शरीर की संरचना किसी इमारत की तरह ढह जाती है. लिवर खाने को पचाने से लेकर शरीर से गंदगी को बाहर रखने तक में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन, लोगों के खानपान या जीवनशैली की आदतों से लिवर खराब होते देर नहीं लगती है. फैटी लिवर (Fatty Liver) से शुरू हुई लिवर की दिक्कतें लिवर सिरोसिस या फाइब्रोसिस की वजह बन सकती हैं. ऐसे में खासतौर से लिवर की बीमारियों की समय रहते पहचान करना और इलाज शुरू करना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए एनेस्थेसियोलॉजी एंड इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन में सर्टिफाइड डॉ. कुनाल सूद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि लिवर खराब (Liver Damage) होने से पहले शरीर कौन से संकेत देने लगता है. ऐसे में आप भी जान लीजिए लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण कैसे पहचाने जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – हाई बीपी को तुरंत नॉर्मल कैसे करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कैसे घटेगा High Blood Pressure
लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of Liver Disease
हर समय थकान होना
हर समय थकान महसूस होना क्रोनिक लिवर डिजीज का लक्षण हो सकता है. यह ब्रेन सिग्नलिंग में बदलाव, इंफ्लेमेशन, मसल लॉस, खराब नींद, अनीमिया या एक्सरसाइज टोलरेंस के कम होने का संकेत भी होता है.
भूख ना लगना और जी मितलाना
लिवर बाइल जूस प्रोड्यूस करता है जो खाने को पचाने में मदद करते हैं. लिवर खराब होने लगता है तो बाइल जूस के प्रोडक्शन में दिक्कत आने लगती है जिससे पाचन भी खराब हो सकता है. इससे पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता, सूजन आ सकती है, स्वाद बिगड़ जाता है, पेट फूलने लगता है, भूख कम हो जाती है और साथ ही जी मितलाने जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं.
आंखों और त्वचा का पीला पड़ना
पीलिया यानी आंखों और त्वचा का पीला पड़ना लिवर की दिक्कतों का संकेत होता है. लिवर के बिलिरुबिन को ठीक तरह से ना निकाल पाने के चलते त्वचा और आंखें पीली नजर आने लगती हैं. इससे लिवर डिजीज हो सकता है, एक्सेस रेड ब्लड सेल ब्रेकडाउन हो सकता है और बाइल डक्ट में दिक्कतें आ सकती हैं . पीलिया होने पर डॉक्टर से जांच करवाने में देरी नहीं करनी चाहिए.
आसानी से खरोंच लग जाना
लिवर ऐसे कई प्रोटीन बनाता है जो नॉर्मल ब्लड क्लोटिंग के लिए जरूरी होते हैं और साथ ही प्लेटलेट प्रोडक्शन को रेग्यूलेट करने में मदद करते हैं. जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है तो चोट लगना या खरोंच लगना आम हो जाता है. इससे जब-तब शरीर से खून बहना आम हो जाता है. वहीं, नाक से खून निकलने लगता है, मसूड़ों से खून बह सकता है और मल का रंग काला नजर आ सकता है.
पेट या पैरों में सूजन
पैरों और पेट की सूजन किसी बीमारी के चलते नजर आ सकती है. लिवर पर स्कारिंग होने यानी लिवर के खराब होने से फ्लुइड रिटेंशन बढ़ सकता है जिससे पैर और पेट सूजे हुए दिखने लगते हैं. लो एलबुमिन लेवल्स भी और खराब होने लगते हैं.
किन लोगों का लिवर जल्दी खराब होता है
- मोटापा लिवर डिजीज की वजह बन सकता है. पेट के आस-पास जमा फैट से मेटाबॉलिक डिस्फंक्शन असोसिएटेड स्टेटोटिक लिवर डिजीज (MASLD) हो सकता है.
- टाइप 2 डायबिटीज के मरीज भी लिवर की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं.
- जो लोग एल्कोहल का सेवन ज्यादा करते हैं उन्हें एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस, सिरोसिस और फैटी लिवर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
- खराब डाइट के कारण लिवर की दिक्कतें होती हैं. प्रोसेस्ड फूड्स, शुगर और सैचुरेटेड फैट्स का ज्यादा सेवन करने पर लिवर खराब होता है.
- हाई कॉलेस्ट्रोल भी लिवर की दिक्कतों की वजह बन सकता है.
यह भी पढें – 136000000 पहुंची प्री-डायबेटिक मरीजों की संख्या, जानिए Pre-Diabetes के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
16 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
19 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
19 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
22 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
23 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines