हाई बीपी को तुरंत नॉर्मल कैसे करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कैसे घटेगा High Blood Pressure

How To Reduce High BP: ब्लड प्रेशर एकदम से बढ़ने पर अक्सर ही समझ नहीं आता है कि क्या करना चाहिए. इससे दिक्कत बढ़ सकती है. ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए किस तरह हाई बीपी को तुरंत कम किया जा सकता है.

What to do if BP 160/100
1 / 8
What to do if BP 160/100

High BP Control: हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहते हैं. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) उस स्थिति को कहा जाता है जब रक्त वाहिनियों के संकरा होने के कारण या ठोस होने से खून धमनियों में सामान्य से ज्यादा तेजी से बहने लगता है. अगर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत को समय रहते ठीक ना किया जाए तो इससे धमनियों को परमानेंट डैमेज हो सकता है. इसके अलावा, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर दिक्कतों का खतरा बढ़ता है. ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर होने पर इसे किस तरह तुरंत कम किया जा सकता है यह बता रही हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर खुशबू शाह. आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके इस बारे में बताया है. आप भी सुन लीजिए एक्सपर्ट की यह सलाह.

विज्ञापन

किसी शांत जगह पर बैठें

किसी शांत जगह पर बैठें 2 / 8

तुरंत बीपी बढ़ने पर लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि वे घबराने लगते हैं. आपको यह नहीं करना है. बीपी बढ़ने पर सबसे पहले मरीज को किसी शांत जगह पर शांति से बैठना चाहिए.

विज्ञापन

गहरी सांस लें

गहरी सांस लें 3 / 8

मरीज को बीपी बढ़ने पर लंबी सांस लेनी चाहिए. गहरी सांस लेकर 4 से 5 मिनट सांस को रोकें. इसके बाद सांस धीरे-धीरे छोड़ें. इस प्रक्रिया को 5 से 10 बार दोहराएं.

पिएं पानी

पिएं पानी 4 / 8

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर नॉर्मल पानी पिया जा सकता है. कभी-कभी शरीर में पानी की कमी की वजह से भी बीपी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

शरीर पर डालें पानी

शरीर पर डालें पानी 5 / 8

हाई बीपी होने पर मरीज को चेहरे, गर्दन, हाथ और पैर को ठंडे पानी (Cold Water) से धोना चाहिए. इसके अलावा माथे पर ठंडी पट्टी रखी जा सकती है. अगर मरीज कंफर्टेबल है तो दोनों पैरों को गुनगुने पानी में डुबोकर रखा जा सकता है.

दवा ना लेने की वजह से बीपी बढ़ना

दवा ना लेने की वजह से बीपी बढ़ना 6 / 8

अगर मरीज पहले से ही हाई बीपी की दवाएं ले रहा है और डोज मिस होने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ गया है तो डॉक्टर की प्रिस्क्राइब की हुई दवा ली जा सकती है.

विज्ञापन

हाई बीपी में खाएं ये चीजें

हाई बीपी में खाएं ये चीजें7 / 8

जब ब्लड प्रेशर कम करने की कोशिश कर ली जाए तो 5 से 10 मिनट के बाद मरीज का बीपी एकबार फिर चेक करें. इसके साथ ही मरीज केला, चुकदंर या डार्क चॉक्लेट खा सकता है.

कब लें डॉक्टर की सलाह

कब लें डॉक्टर की सलाह 8 / 8

अगर बीपी बहुत ज्यादा बढ़ गया है और मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है, घबराहट हो रही है, सिर बहुत तेज दर्द हो रहा हो या सीने में दर्द हो रहा हो तो इन कंडीशंस को बिल्कुल भी इग्नोर ना करें. इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. यह भी पढ़ें – 136000000 पहुंची प्री-डायबेटिक मरीजों की संख्या, जानिए Pre-Diabetes के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन