हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाथ-पैर में दिखने वाले ये 5 लक्षण खराब लिवर की चेतावनी, डॉक्टर ने क्या दी सलाह?

Liver Damage Symptoms: लिवर हमारी पेट के ऊपरी हिस्से में मौजूद अंग होता है। आजकल फैटी लिवर से लेकर लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियों का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में इसके बिगड़ने से पहले ही डैमेज के संकेतों को समझना जरूरी हो जाता है ताकि समय रहते इलाज किया जा सके। आइए जानते हैं लिवर डैमेज होने के संकेतों के बारे में।

विज्ञापन

Liver Damage Symptoms: क्या आप जानते हैं हमारे शरीर का एक अंग ऐसा भी है, जो प्रतिदिन 500 से ज्यादा कार्य दैनिक रूप से करता है। जी हां, यह कोई और अंग नहीं बल्कि लिवर है। इस अंग की मदद के बिना हमारी बॉडी के अन्य अंगों का काम भी सही से नहीं हो पाता है। अगर इसमें किसी तरह की कोई खराबी होती है तो शरीर पहले से इशारे देने लगता है। हाथ-पैर में दिखने वाले कुछ खास लक्षण खराब लिवर का संकेत हो सकते हैं कि जैसे कि हाथों पर सूजन, स्किन की पीली रंगत और पंजों में सूजन। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हार्वर्ड के लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि लिवर की बीमारियों के संकेतों को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि बॉडी के खून को साफ करने, पोषक तत्वों को बढ़ाने और शारीरिक कार्यों को करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर किसी को लिवर की खराबी के ये संकेत दिखाई देते हैं तो उसे तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- हर दिन की ये 5 आदतें बढा रही हैं यूरिक एसिड का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स

विज्ञापन

ये हैं 5 संकेत

1.लाल हथेलियां- अगर किसी के हाथों की हथेलियों का रंग हमेशा लाल रहता है और वह ठंडी रहती है तो ये लिवर डैमेज का लक्षण होता है। ऐसा अक्सर तब होता है जब लिवर की खराबी की वजह से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाता है। कई बार हथेलियों में सूजन और खुजली भी होती है।

2.स्पाइडर नसें- पैरों में खासतौर पर निचले हिस्से में मकड़ी के जाले जैसे नसों का जाल दिखाई देना भी लिवर की खराबी का संकेत होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और इससे खून के थक्के जमने लगते हैं। इन जमे हुए थक्कों की वजह से कई बार पैरों में घाव भी बनने लगते हैं।

विज्ञापन

3.उंगलियों का आपस में चिपकना- लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने से पैरों और हाथों की उंगलियों में सूजन हो जाती है खासतौर पर नाखूनों वाली स्किन फूल जाती है, जिस वजह से वहां से उंगलियां आपस में चिपकने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिवर सही न होने से बॉडी में ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई सही से नहीं हो पाती है।

4.हाथों-पैरों का रंग पीला होना- पीलिया भी लिवर डिजीज का संकेत होता है। कई बार इनका पीला रंग हमें ये बताता है कि आपको लिवर की जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा, कई बार आंखों का रंग पीला होना भी लिवर डैमेज का इशारा करता है। कई बार ये पीलापन जमकर नाक और आंख के आस-पास भी जमने लगता है।

विज्ञापन

5.एडिमा- पैरों और हाथों में सूजन होना भी लिवर डिजीज का साइन होता है। लिवर का ठीक से काम न करने पर पैरों और हाथों के साथ पेट में भी पानी भरने जैसी समस्या महसूस होती है। इस स्थिति को एडिमा कहते हैं। इसके अलावा, पेट में सूजन और थकान भी लिवर डैमेज का संकेत होता है।

ये भी पढ़ें- किडनी खराब होने के 5 अनदेखे लक्षण, कहीं आप तो नहीं कर रहे इन्हें नजरअंदाज? डॉक्टर ने दी ये राय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola