Liver Damage Symptoms on Leg: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और जंक फूड की बढ़ती आदतें धीरे-धीरे शरीर के अंदरूनी अंगों पर असर डालने लगती हैं. कई बार ऐसा होता है कि लोग थकान, सूजन या शरीर में छोटे-मोटे बदलावों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि कई बार यही छोटे संकेत किसी बड़ी बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं. खासतौर पर लिवर यानी जिगर की समस्या शुरू होने पर शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है, जो दिखने में काफी मामूली लगते हैं, लेकिन हकीकत में खतरनाक होते हैं. इतना ही नहीं, लिवर खराब होने के कुछ शुरुआती संकेत सबसे पहले पैरों में दिखाई देते हैं, जिन्हें लोग अक्सर गंभीरता से नहीं लेते. आइए जानते हैं कौन से हैं, वह संकेत?
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं स्वादिष्ट सोया-अंडा चीला, सेहत और टेस्ट दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
लिवर में थोड़ी सी दिक्कत शरीर को बना सकती है बीमारियों का घर
लिवर हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो पाचन प्रक्रिया, मेटाबॉलिज्म और शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है. यह खून को साफ करने, ब्लड शुगर को संतुलित रखने और कई जरूरी प्रोटीन बनाने में मदद करता है. ऐसे में जब लिवर किसी कारण से कमजोर या खराब होने लगता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और कई शारीरिक समस्याएं पैदा होने लगती हैं. कई विशेषज्ञों के अनुसार, लिवर से जुड़ी कई बीमारियों के शुरुआती संकेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देते हैं, जिनमें पैर भी शामिल हैं, जिसके बारे में हम इस स्टोरी में बात करेंगे.
पैरों में दिखाई दे ये बदलाव तो हो जाए सावधान Symptoms of liver problems in the legs
लिवर की समस्या (Liver Problem) बढ़ने पर शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं. खासतौर पर लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) जैसी स्थिति में खून में प्रोटीन की कमी होने लगती है, जिससे तरल पदार्थ बाहर निकलकर पैरों में जमा हो जाता है. इसके कारण एड़ियों और टखनों में धीरे-धीरे सूजन (Swelling Due To Liver Problem) दिखाई देने लगती है. कई बार यह सूजन दर्द रहित होती है, इसलिए लोग इसे साधारण थकान या ज्यादा खड़े रहने के वजह से बनी स्थिति मान लेते हैं. लेकिन अगर पैरों की सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.
पैरों के इन लक्षणों को भी न करें गलती से नजरअंदाज
इसके अलावा लिवर खराब होने पर शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे त्वचा का रंग पीला पड़ (Yellowing of the Skin by Liver Problem) सकता है. यह असर सिर्फ आंखों या चेहरे पर ही नहीं बल्कि पैरों की त्वचा पर भी दिखाई दे सकता है.
कुछ मामलों में पैरों के तलवों में खुजली (Itching) भी होने लगती है, जो अक्सर रात के समय ज्यादा महसूस होती है. अगर ऐसे लक्षण लगातार नजर आएं, तो लिवर की जांच करवाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचान लें वरना हो सकती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
9 mins agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 hr agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
3 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
22 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
23 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines