Liver Cirrhosis Ke Lakshan: लिवर लंबे समय तक डैमेज होने को लिवर सिरोसिस कहा जाता है. इसके लक्षण समय पर ना पहचाने जाएं और इलाज शुरू ना किया जाए तो लिवर को नुकसान (Liver Damage) होता चला जाता है और स्टेज गंभीर होने पर केवल ट्रांसप्लांट ही एकमात्र इलाज बचता है. AIIMS, नई दिल्ली के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. शालिमार बताते हैं कि उनके पास आए एक मरीज आया जिसके लिवर का टेस्ट किया गया तो पता चला उन्हें लिवर सिरोसिस है. इसपर मरीज का कहना था कि उसे लगा कि यह सिर्फ थकावट है. ऐसे में लिवर सिरोसिस के चेतावनी संकेत पता होना जरूरी है. यहां जानिए लिवर सिरोसिस क्या है, इसके लक्षण (Liver Cirrhosis Symptoms) कैसे नजर आते हैं और डॉक्टर के अनुसार किस तरह सिरोसिस से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Fatty Liver में नाश्ते के लिए बेस्ट हैं ये 7 चीजें, AIIMS ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताए बेस्ट ऑप्शन
सिरोसिस क्या होता है
सिरोसिस सालों तक चुपचाप बढ़ता रहता है और जबतक इसका पता चलता है तबतक लिवर को गहराई तक नुकसान हो जाता है. डॉ. शालिमार बताते हैं कि हमारा लिवर हर दिन 500 से ज्यादा काम करता है. यह विषैले पदार्थों को छानता है, ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखता है, थक्का जमाने वाले प्रोटीन बनाता है और हम जो कुछ भी खाते हैं उसका पाचन करता है. सिरोसिस तब होता है जब समय के साथ बार-बार लिवर को नुकसान पहुंचता है. वक्त के साथ लिवर के नॉर्मल काम करने वाले सेल्स स्कार टिशू से रिप्लेस होने लगते हैं. स्कार टिशू काम नहीं करते हैं. इससे लिवर सिकुड़ जाता है, कड़ा हो जाता है और अपने काम करने की क्षमता खो देता है.
इन लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज
डॉक्टर बताते हैं कि लिवर सालों तक चुपचाप डैमेज को सहता रहता है. जबतक लक्षण नजर आते हैं तबतक नुकसान हो चुका होता है. ऐसे में कुछ लक्षण हैं जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए –
- लगातार बिना कारण के थकान और कमजोरी महसूस होना
- पेट में और पैरों में सूजन आना
- त्वचा और आंखों का पीला पड़ना
- जी मिचलाना
- भूख ना लगना
- बिना वजह वजन घटना
- बेहोशी आना
- खून की उल्टी आना.
लिवर सिरोसिस का इलाज
लिवर फाइब्रोसिस की प्रगति को लेकर डॉक्टर का कहना है कि यह अच्छी बात है कि फाइब्रोसिस की प्रगति को धीमा किया जा सकता है और सिरोसिस से होने वाली जटिलताओं को काफी हद तक नियंत्रण में भी किया जा सकता है. यह इस तरह से संभव है –
मूल कारण का इलाज कराना – चाहे शराब हो, हेपेटाइटिस बी वायरल का इंफेक्शन हो, हेपेटाइटिस सी वायरल हो या फिर फैटी लिवर हो, मूल कारण का इलाज (Treatment) कराना जरूरी है.
शराब से दूरी – शराब के सेवन से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी है. शराब से पूरी तरह दूरी बनाने पर ही लिवर की हालत और बिगड़ने से रोकी जा सकती है.
दवा – जटिलताओं को नियंत्रित करने के लिए दवा लेना जरूरी है.
जांच – खून की जांच और अल्ट्रासाउंड से लिवर के नुकसान और खराब होने का पता चल सकता है. इससे इलाज में मदद मिलती है.
लिवर ट्रांसप्लांट – लिवर सिरोसिस के गंभीर मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प होता है.
लिवर सिरोसिस से कैसे बचें
- लिवर सिरोसिस से बचने के लिए शराब से परहेज करें
- हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं
- वजन को नियंत्रित रखें
- डायबिटीज और कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखें
- खून की जांच और डॉक्टर के द्वारा बताए गए टेस्ट को समय पर कराएं.
यह भी पढ़ें – बीपी बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? WHO से जानिए हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और क्या खाने पर BP रहेगा नॉर्मल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
13 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
15 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
16 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
18 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines