Liver Cancer Signs: कैंसर एक गंभीर बीमारी है। इस रोग के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लिवर में कैंसर के मामले भी बढ़े हैं। हालांकि, लिवर से जुड़े रोग इन दिनों काफी बढ़ गए हैं। मगर कई बार लिवर में कैंसर होने के संकेतों के बारे में हमें जानकारी नहीं होती है, जिस कारण हम इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि लिवर में कैंसर होने के संकेत मुख्यत: आखिरी स्टेज पर दिखाई देते हैं, जिससे मामला गंभीर हो जाता है। ऐसे में शरीर के कुछ बदलावों को पहचानने की जरूरत होती है, ताकि लिवर कैंसर को शुरू में ही पहचाना जा सके और इसका इलाज किया जा सके।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
लिवर कैंसर के लक्षणों के बारे में डॉक्टर स्वागत दाश बता रहे हैं, जो सर्वोदय अस्पताल में एक सीनियर फिजिशियन हैं, बताते हैं कि लिवर कैंसर में हमें कभी भी शुरुआती दिनों में कोई संकेत नहीं मिलता है। इसलिए इसके मामले ज्यादा बढ़ते हैं। डॉक्टर बताते हैं सबसे कॉमन लिवर कैंसर प्राइमरी हेपेटाइटिस कार्सिनोमा, यह व्यस्कों में आम प्रकार का कैंसर है।
Liver Cancer के संकेत
1. वेट लॉस- डॉक्टर बताते हैं कि लिवर कैंसर के शुरुआती संकेतों में कुछ दिन कोई लक्षण ऐसा नहीं दिखता है, जो तुरंत समझा जाए, लेकिन वजन कम होना भी एक संकेत होता है।
2. भूख न लगना- एपेटाइट में बदलाव, जिसमें आपको भूख कम लग सकती है। आप अपनी डेली डाइट में बदलाव महसूस कर सकते हैं। यह भी लिवर कैंसर का संकेत है।
3. थकान- ज्यादा कमजोरी या हर समय थकान महसूस करना भी लिवर कैंसर का संकेत है।
सुबह भी दिखते हैं ये संकेत
1. पेट के दाहिनी ओर दर्द- लिवर कैंसर के शुरुआती संकेतों में पेट के ऊपरी दाहिनी ओर तेज दर्द महसूस होता है। कई बार यह दर्द पीठ और कंधे तक फैल जाता है।
2. यूरिन का पीला रंग- अगर सुबह के समय आपके यूरिन का रंग पीला दिखाई दे रहा है और इसमें बदबू आ रही है, तो यह भी लिवर कैंसर का संकेत है।
3. पेट फूलना- डॉक्टर बताते हैं बीमारी धीरे-धीरे बढ़ने पर पेट फूलना, पेट में पानी भरना जैसी चीजें भी महसूस होती हैं, जो लिवर कैंसर का लक्षण होते हैं।
Liver Cancer की रोकथाम
1. इसके लिए हेपेटाइटिस बी का वैक्सीनेशन लिया जा सकता है।
2. वजन नियंत्रित करें।
3. शराब और तंबाकू का सेवन कम से कम करें।
4. फैटी लिवर और शुगर की बीमारी से बचें।
5. नमक वाले फूड्स का ज्यादा सेवन न करें।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 hr agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
2 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
4 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
22 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines