Less Sleep Can Cause Cancer: हम इंसानों को खाने-पीने के साथ-साथ नींद की भी जरूरत होती है। अगर हम ढंग से नहीं सोएंगे, तो गंभीर बीमारियों के घेरे में आ सकते हैं। हालांकि, आजकल की लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ गई है कि लोग सोने के समय पर जागते हैं। वहीं, जागने के टाइम पर सोते हैं। जी हां, लोगों को लेट नाइट सोने की और सुबह भी 11-12 बजे सोकर उठने की आदत हो गई है। मगर शायद वे यह नहीं जानते हैं कि इससे हमारी नींद का साइकिल प्रभावित हो रहा है। कम सोने से हमें कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं। जानिए डॉक्टर इस पर क्या कहते हैं।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई
कम सोने से हो सकती हैं ये 3 बीमारियां
1. कैंसर
डॉक्टर आलोक शर्मा, जो कि एक न्यूरोसर्जन हैं, रणबीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया कि जो लोग कम सोते हैं, उन्हें कैंसर का जोखिम सबसे ज्यादा होता है। दरअसल, कम नींद लेने से शरीर के हॉर्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है, जो कैंसर जैसे गंभीर रोगों के विकास का कारण बन सकता है। कम नींद लेने से ब्रेस्ट कैंसर और कोलन कैंसर का जोखिम ज्यादा बढ़ सकता है। नींद की कमी से शरीर में मेलाटोनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट का स्तर घटता है, जो कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करता है। शरीर में मेलाटोनिन का बैलेंस बना रहे, इसलिए कभी भी स्लीपिंग पैटर्न को प्रभावित नहीं करना चाहिए।
2. डायबिटीज
जो लोग कम सोते हैं, उनके शरीर में इंसुलिन बैलेंस पर असर पड़ता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ता है। जब शरीर पर्याप्त नींद नहीं लेता, तो यह शरीर के ग्लूकोज मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है और ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाता है।
3. हृदय रोग
अगर कोई लगातार कम सोता है, तो उसके हार्ट पर दबाव बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का खतरा बढ़ जाता है। नींद की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और ब्लड वेसल्स में सूजन हो सकती है, जो दिल की बीमारियों का कारण बनती है।
नींद की क्वालिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले तो नींद को बेहतर करने के लिए आपको अपने स्लीपिंग शेड्युल को रोजाना फॉलो करना होगा।
- रोजाना सेम समय पर सोएं और सेम टाइम पर जागें।
- कम से कम 8 घंटे की नींद लें।
- रात का डिनर हल्का रखें, ताकि नींद बेहतर आ सके।
- कोशिश करें कि आप अंधेरे कमरे में सोएं क्योंकि रोशनी वाले कमरों में नींद प्रभावित होती है।
ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 hr agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
6 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
6 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines