नकली नाखून लगाने से भी बढ़ता है कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें शुरुआती संकेत और बचाव

Cancer Causes: कैंसर होने के कई कारण होते हैं, मगर हमारे शौक की चीजें भी हमें ऐसी बीमारी दे दे तो क्या होगा? हाल ही में एक ब्रिटिश महिला को नकली नाखूनों की वजह से स्किन कैंसर हो गया। आइए जानते हैं कैंसर होने का कारण और संकेतों के बारे में।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Cancer Causes: कैंसर ऐसी बीमारी है जो पूरी दुनिया में फैली हुई है। ये हमारे शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकता है मगर क्या आपको पता है महिलाओं में कैंसर बढ़ने का एक मुख्य कारण नाखून भी हो सकता है? जी हां, हाल ही में एक ब्रिटिश महिला को स्किन कैंसर हुआ जिसकी वजह उसके नाखून निकले। दरअसल, महिला को नेल एक्सटेंशन करवाने का शौक था और इसलिए, वह बार-बार अपने नाखूनों पर एक्रिलिक कलर वाले नकली नाखून लगवाती थीं। मगर इन नाखूनों से कैंसर कैसे हो सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

नकली नाखून से कैंसर कैसे हुआ?

प्लास्टिक के बने इन नाखूनों को लगाने के लिए एक ट्रीटमेंट लिया जाता है जिसे नेल एक्सटेंशन कहते हैं। हालांकि, ये शौकिया तौर पर लाया गया था ताकि महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ा सके मगर अब वे इन्हें हमेशा करवाती रहती है। नेल एक्सटेंशन का एक प्रोसेस होता है जिसमें प्लास्टिक के नाखूनों को हमारे नेचुरल नाखूनों के ऊपर चिपकाया जाता है।

विज्ञापन

इसे चिपकाने के लिए जिस गोंद का इस्तेमाल किया जाता है, वह हानिकारक रसायनों से बनी होती है। मगर इस गोंद को सुखाने के लिए जिस मशीन में हाथों को रखा जाता है, उसमें से निकलने वाली UV किरणें कैंसर का कारण बनती है। इस मशीन में हाथों को कम से कम 10 म मिनट के लिए रखा जाता है। इतना समय कैंसर सैल को बनने के लिए काफी होता है।

स्किन कैंसर के कारण

अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ के डॉ. अनिमेष अग्रवाल बताते हैं कि स्किन कैंसर आम कैंसरों में से एक होता है। इनमें मेलेनोमा कैंसर ऐसा होता है, जो गोरे लोगों को होता है जिसकी वजह धूप होती है। धूप की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से होने वाला कैंसर यानी UV किरणों का कैंसर। ब्रिटिश महिला को भी इन किरणों से ही कैंसर हुआ था। इसके अलावा, जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनमें यह खतरा अधिक होता है।

विज्ञापन

स्किन कैंसर के संकेत

ब्रिटिश महिला को कैंसर होने पर उसके नाखुनों पर काले धब्बे हो गए थे। यह उसके शरीर में दिखने वाला पहला लक्षण था। इसके अलावा कुछ सेंकत ऐसे होते हैं:

1.स्किन पर कई जगहों पर काले धब्बे होना।

विज्ञापन

2.खुरदुरी और पपड़ीदार त्वचा होना।

3.नये घाव या मस्से होना।

विज्ञापन

4.बहुत ज्यादा खुजली होना।

5.चेहरे, कान और गर्दन पर मोती जैसी त्वचा का उभरना है।

विज्ञापन

कैसे होगा बचाव?

अपोलो अस्पताल हैदराबाद के ऑनकोलोजिस्ट डॉक्टर एसवीएसएस प्रसाद बताते हैं कि कुछ आदतों का पालन करने से हम स्किन के कैंसर से बच सकते हैं:-

  • धूप में जाने से पहले पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए।
  • सिर को ढकने के लिए हैट पहनें।
  • काला चशमा पहनकर बाहर निकलें।
  • सनस्क्रीन जरूर लगाएं क्योंकि ये हमें यूवी किरणों से बचाएगा।

ये भी पढ़ें- अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर की कार्डियक अरेस्ट से मौत, कैसे रखें दिल का ख्याल?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ