Lemon and Clove Tea Benefits: सर्दियों के सीजन में लोगों की चाय पीने की कैपिसिटी बढ़ जाती है। हालांकि, भारत में चाय पीने का कोई सीजन नहीं होता, लोग यहां हर मौसम में और किसी भी अवसर पर चाय पी सकते हैं। दूध और पत्ती से बनने वाली सामान्य चाय सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी नहीं होती है, खासकर अगर इसे अगर रोज पिएंगे, तो नुकसान होंगे। हम आपको लौंग और नींबू वाली हर्बल टी के बारे में बता रहे हैं, जिसे घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसके फायदे भी हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर बिमल छाजेड़ कहते हैं कि नींबू विटामिन-सी का सोर्स होता है और लौंग एंटीबैक्टीरियल होती है। इसलिए, दोनों को साथ मिलाकर एक बढ़िया हेल्दी हर्बल टी बन जाती है, जिसे पीने से आपको कई लाभ मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
लेमन-लौंग टी के फायदे
1. डाइजेशन सुधारे- नींबू और लौंग दोनों ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं। वहीं, नींबू में विटामिन-सी होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है।
2. इम्यूनिटी मजबूत करें- नींबू विटामिन-सी का सोर्स है और लौंग में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने में मजबूती प्रदान करते हैं और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से आपका बचाव करते हैं।
3. वेट लॉस- नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो मेटाबोलिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है और लौंग वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। ये दोनों चीजें साथ मिलाकर लेने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है।
4. डेंटल प्रॉब्लम्स- लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत करते हैं। मसूड़ों की सूजन को कम करने में भी लौंग बेनिफिशियल मानी जाती है। वहीं, नींबू से दांतों का पीलापन और बदबू दूर होती है।
5. स्किन के लिए फायदेमंद- नींबू और लौंग दोनों ही स्किन को अंदर से साफ और स्वस्थ रखते हैं। नींबू में विटामिन-C होता है, जो स्किन को पिंपल-फ्री और ग्लोइंग रखने में मदद करता है।
कैसे बनाएं यह चाय?
इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में 2 लौंग और 1 नींबू का रस मिलाकर बॉइल करना होगा। आप इसे ऐसे पी सकते हैं, नहीं तो थोड़ा शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इसे खाली पेट न पिएं। अगर पीना हो, तो उससे पहले 2 गिलास पानी जरूर पी लें।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
52 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines