Diabetes Causes: खाना खाने का सही समय होना जरूरी है, नहीं तो इससे कई गंभीर बीमारियां आपको घेर सकती हैं। जैसे ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है, वैसे ही डिनर करना भी जरूरी है। इन दोनों मील का सीधा कनेक्शन आपकी सेहत से जुड़ा होता है, खासतौर से अगर आप मधुमेह रोगी हैं, तो आपकी डाइट में डिनर का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि डायबिटीज रोगियों में ब्लड-शुगर लेवल मेंटेन रखना बहुत जरूरी होता है, इसलिए डिनर सही समय पर करना भी जरूरी है। इससे केवल ब्लड शुगर का लेवल ही नहीं रहता, बल्कि पूरी सेहत को फायदा होता है। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए खाना खाने का सही समय क्या है और अगर लेट खाया तो क्या नुकसान होगा।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
लेट नाइट डिनर के साइड इफेक्ट्स
ल्ल्लनटॉप की एक रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर सुनील कुमार मिश्रा बताते हैं कि रात को देर से खाना खाने पर डायबिटिक रोगियों के शरीर में इंसुलिन का स्तर बिगड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा शरीर फास्टिंग मोड अपना लेता है। जैसे यदि हम दिन में 3 बजे खाना खा लेते हैं और उसके बाद सीधे 10 बजे खाएंगे, तो उस बीच शरीर में ग्लूकोस की मात्रा कम हो जाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक करता है। हालांकि, शरीर का अपना नेचुरल फास्टिंग मोड होता है, लेकिन उस समय को नियमित रखना जरूरी है। हमेशा अलग-अलग या लेट खाना खाने से खाना पचता नहीं है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
क्या है डिनर का सही समय?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रात का खाना खाने का सही समय 7 से 8 के बीच का है। किसी को भी 9 बजे के बाद खाना खाने से बिल्कुल परहेज रखना चाहिए, क्योंकि देर रात खाना खाने से, खासतौर पर ज्यादा हैवी और चिकना खाना खाने से वेट बढ़ता है, मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और नींद प्रभावित होती है। यह तीनों कारण डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
रात को क्या खा सकते हैं डायबिटिक?
प्रोटीन के लिए ग्रिल्ड चिकन या मछली खा सकते हैं। शाकाहारी लोग दाल का सेवन कर सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, मेथी, या सरसों खा सकते हैं।
दही, पनीर, गाजर, क्विनोआ, ब्राउन राइस और ओट्स भी खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
8 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines