---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पालतू चूहे के काटने से गई महिला की जान, हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी की एडवाइजरी

Lady Dies Bitten Pet Hamster: स्थानीय कोर्ट इस पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में पता चलेगा।

---विज्ञापन---

Lady Dies Bitten Pet Hamster: 38 वर्षीय महिला की घर के एक पालतू जानवर के काटने से मौत हो गई है। दरसअल, महिला को उसके पालतू चूहे (hamster) ने काट लिया था, जिसके बाद उसे शरीर में संक्रमण फैल गया और उसकी जान चली गई। डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो पता चला कि उसे रेबीज हुआ था।

दरअसल, ये पूरा मामला स्पेन का है, महिला के 17 और 11 साल के दो बच्चे हैं। बीमार होने के बाद वह बीते शुक्रवार को Valencia स्थित हेल्थ सेंटर पर गई थी, लेकिन उसके गेट पर ही बदहवास होकर गिर पड़ी। गेट पर मौजूद सेंटर कर्मचारियों ने उसे भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या होता है ADHD डिसऑर्डर? जिससे जूझ रही हैं आलिया भट्ट, जानें कैसे करें बचाव

---विज्ञापन---

महिला की रेबीज के कारण मौत होने की आशंका

स्थानीय कोर्ट इस पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में महिला की रेबीज के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में पता चलेगा। अनुमान है कि hamster के काटने से उसे रेबीज हुआ, जिसने उसके शरीर के ऑर्गेन फेल कर दिए।

इंसान के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा असर डालता है

Castellon हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस घटना के बाद एडवाइजरी जारी कर कहा है कि रेबीज घातक संक्रमण है जो संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है। रेबीज इंसान के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा असर डालता है। इसके होने के बाद मरीज में बैचेनी, भ्रम, लकवा, हिंसक गतिविधि आदि लक्षण दिखते हैं। पालतू जानवरों के काटने पर रेबीज के इंजेक्टशन लगवाएं। पालतू जानवरों को खाना खिलाने या प्यार करने के बाद तुरंत साबुन से हाथों को जरूर धोएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावधान! खाने के बाद भूलकर भी न जाएं नहाने; हो सकती है ये बड़ी प्रॉब्लम

First published on: Oct 14, 2024 06:50 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola