हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या टीबी ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है? AIIMS के प्रोफेसर ने बताए टीबी से जुड़े मिथक और उनका सच

TB Treatment: एम्स, नई दिल्ली के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनीष सोनेजा बताते हैं कि टीबी ऐसी बीमारी है जिसे रोका जा सकता है और जिसका इलाज किया जा सकता है, लेकिन समय पर इलाज ना मिल पाना सबसे बड़ी दिक्कत है. ऐसे में यहां जानिए टीबी से जुड़ी कौन सी बातें पता होनी जरूरी हैं.

विज्ञापन
टीबी से जुड़े कुछ आम मिथक जानिए यहां. Image Credits - AI

TB Myths And Facts: टीबी यानी तपेदिक एक ऐसी बीमारी है जिसे रोका जा सकता है और जिसका इलाज हो सकता है फिर भी हर एक सेकंड में दुनिया के किसी ना किसी कोने में कोई इंसान टीबी से दम तोड़ देता है. AIIMS, नई दिल्ली के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनीष सोनेजा बताते हैं कि आज भी टीबी दुनिया की सबसे घातक संक्रामक बीमारी है और पूरी दुनिया में इसका सबसे अधिक बोझ भारत पर है. टीबी कोई नई बीमारी नहीं है फिर भी इतनी फैल रही है क्योंकि इलाज में देरी हो जाती है. इसकी वजह है टीबी से जुड़े कलंक और मिथक (TB Myths). ऐसे में एम्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से पोस्ट हुए वीडियो में डॉ. मनीष सोनेजा ने बताया है कि टीबी क्या है, क्या टीबी दोबारा हो सकता है और उससे जुड़े कुछ आम मिथक और उनका सच क्या है.

यह भी पढ़ें – हाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन अंगों को कर सकता है खराब? जानिए High BP से होने वाले नुकसान

टीबी क्या है और कैसे फैलता है

टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है. यह मुख्यरूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन दिमाग, रीढ़ की हड्डी, लिम्फ नोड्स यानी लसीका ग्रंथियों और शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है.

विज्ञापन

कैसे फैलता है टीबी – जब फेफड़ों के टीबी से संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो हवा के जरिए टीबी फैलता है.

क्या टीबी सिर्फ गरीबों को या गंदगी में रहने वालों को होती है

विज्ञापन

प्रोफेसर बताते हैं कि अक्सर ही लोगों को लगता है कि टीबी गरीबों को या फिर गंदगी में रहने वालों को ही होने वाली बीमारी है, लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है. टीबी किसी को भी प्रभावित कर सकता है, हालांकि आर्थिक स्थिति और भीड़भाड़ वाले माहौल से खतरा बढ़ता है लेकिन टीबी होने के असली बड़े कारण दूसरे हैं.

किस कारण होती है टीबी – कुपोषण, मधुमेह, धूम्रपान करना, शराब पीना और एचआईवी का मरीज होना टीबी का खतरा बढ़ाता है. ये दिक्कतें समाज के हर तबके को प्रभावित कर सकती हैं.

विज्ञापन

क्या खाना बांटकर खाने से टीबी हो सकता है

टीबी से जुड़ा एक और मिथक यह है कि टीबी खाना शेयर करने, बर्तन छूने या हाथ मिलाने से फैलता है. लेकिन, ऐसा नहीं है. टीबी हवा के जरिए फैलता है. जब फेफड़ों के संक्रामक टीबी से पीड़ित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो बैक्टीरिया हवा में फैल जाते हैं और खराब वेंटिलेशन में बने रहते हैं. इसीलिए खाना साझा करने, हाथ मिलाने या सामान्य शारीरिक संबंध से टीबी नहीं फैलता है.

विज्ञापन

क्या ठीक हो जाने के बाद दोबारा हो सकता है टीबी

डॉ. मनीष सोनेजा बताते हैं कि टीबी का इलाज हो सकता है और यह ठीक हो सकता है लेकिन इसका संक्रमण दोबारा हो सकता है. खासकर इम्यूनिटी कमजोर हो तो एक बार ठीक होने के बाद भी व्यक्ति टीबी का शिकार हो सकता है. इसीलिए टीबी को लेकर जागरूकता और फॉलो-अप जरूरी होता है.

विज्ञापन

टीबी के क्या लक्षण होते हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, टीबी इंफ्केशन में आमतौर पर लक्षण नहीं दिखते हैं और इंफेक्शन का शिकार हुए कुछ ही लोगों में टीबी की बीमारी पनपती है और लक्षण नजर आने लगते हैं. वहीं, टीबी के लक्षण (TB Symptoms) इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि टीबी से शरीर का कौन सा हिस्सा प्रभावित हुआ है. टीबी के कुछ सामान्य लक्षण ये हैं –

विज्ञापन
  • लगातार खांसी होना
  • सीने में दर्द होना
  • कमजोरी महसूस होना
  • शरीर में थकान रहना
  • वजन कम होना
  • बुखार आना
  • रात के समय पसीने आना.

अगर शरीर में टीबी के लक्षण नजर आते हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करवाना और इलाज शुरू करना जरूरी है जिससे टीबी को जड़ से खत्म किया जा सके.

यह भी पढ़ें – पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कैसे ठीक होती है Jaundice की दिक्कत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - AIIMS

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola