क्या मीठा खाने से बीपी बढ़ता है? एक्सपर्ट ने बताया किन चीजों से बढ़ सकता है Low Blood Pressure

BP Mein Kya Khana Chahiye: अगर आपका भी बीपी घटता या बढ़ता रहता है तो दवा के साथ-साथ अपने आहार पर भी ध्यान दें और अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिन्हें खाने से बीपी लेवल में रहता है.

food to increase blood pressure

किन चीजों से बढ़ सकता है Low Blood Pressure. Image Credit- News24

Kya Meetha Khane se BP Badhta Hai: ब्लड प्रेशर यानी बीपी एक ऐसी समस्या है, जिसमें अक्सर लोगों को चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या आंखों के सामने अंधेरा छा जाना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसलिए कई लोग बीपी को लेवल में रखने के लिए एक्सरसाइज, खानपान और घरेलू उपायों पर ध्यान देने लगते हैं. कुछ लोगों को दवा का सहारा लेना पड़ता है, क्योंकि कई बार बीपी बहुत ही ज्यादा लो हो जाता है. हालांकि, पहले के लोग बीपी को सही रखने के लिए अपने आहार में कई तरह के फूड्स शामिल करते हैं. ऐसे में अगर आप तुरंत राहत के लिए किसी मीठी चीज का इस्तेमाल करते हैं या ऐसे ही फूड की तलाश में रहते हैं तो आपके लिए यह लेख मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको बीपी से तुरंत राहत पाने वाले फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

लो बीपी के लक्षण

  • बार-बार चक्कर आना
  • अचानक कमजोरी महसूस होना
  • आंखों के सामने अंधेरा छा जाना
  • ठंडा पसीना आना
  • थकान और सुस्ती महसूस होना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • मतली या उल्टी जैसा महसूस होना

क्या मीठा खाने से Low बीपी बढ़ता है?

अक्सर लोग हाई या लो बीपी की समस्या से परेशान रहते हैं. कुछ लोगों का दवा लेने के बाद भी बीपी नहीं बढ़ता. ऐसे में कुछ लोग मीठा खाकर अपना बीपी बढ़ाने का काम करते हैं. हालांकि, इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि मीठा खाने से लो ब्लड प्रेशर सीधे तौर पर नहीं बढ़ता, लेकिन इसे खाने के बाद कमजोरी से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

किन चीजों से बढ़ सकता है Low Blood Pressure

नमक- अगर आपका बीपी लो है तो आपको थोड़ी मात्रा में नमक का सेवन कर लेना चाहिए. नमक बीपी के लेवल को ऊपर लाने का काम करता है. वहीं, अगर आपका बीपी हाई रहता है तो आपको इससे बचना चाहिए.
पानी- डिहाइड्रेशन लो बीपी की बड़ी वजह है, इसलिए भरपूर पानी पीना जरूरी है. पानी की मदद से बीपी का लेवल ठीक हो जाता है. आप रोजाना नियमित रूप से पानी पिएं.
पेट भरा रखें- अक्सर पेट खाली रहने की वजह से भी बीपी का लेवल बढ़ जाता है. इसलिए आप थोड़े-थोड़े टाइम के बाद कुछ खाएं और अपना पेट खाली नहीं होने दें.
कैफीन ड्रिंक्स- बीपी का लेवल कम होने पर आप चाय या कॉफी का सेवन कर सकते हैं. इससे बीपी तुरंत बढ़ सकता है, लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ