रात में दही खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया दही कब खाएं और कब नहीं, आप भी जानिए यहां

Curd At Night: दही को लेकर लोगों के मन में अक्सर ही कई तरह के सवाल रहते हैं. ऐसे में यहां जानिए रात के समय दही खाना चाहिए या नहीं, दही किन लोगों के लिए फायदेमंद होता है और किन्हें इससे परहेज करना चाहिए.

Curd At Night

क्या रात के खाने में दही खा सकते हैं, जानिए यहां.

Curd Effects On Health: भारतीय घरों में दही खूब खाया जाता है. यह सेहत से भरपूर होने के साथ ही स्किन को भी फायदे देता है. लेकिन, अक्सर ही दही (Dahi) को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं जैसे, दही को रात के समय खाना चाहिए या नहीं, दही खाने पर क्या जुकाम और जाता है या दही पेट पर क्या असर डालता है वगैरह. इन्हीं सवालों के जवाब देते हुए होम्योपैथी प्रैक्टिशनर डॉ. सायाजीराव गाइकवाड ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि दही को लेकर लोगों के बीच कई तरह के मिथक फैले हैं जिस चलते वे दही का पूरा फायदा नहीं उठा पाते. ऐसे में यहां जानिए डॉक्टर के अनुसार दही के सेवन से जुड़ी जरूरी बातें कौन सी हैं जो सभी को पता होनी जरूरी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दही रात में खाना चाहिए या नहीं

ऐसा कोई नियम नहीं है कि रात के समय दही नहीं खा सकते हैं. दही को डिनर में खाना सेफ होता है. यह पाचन के लिए भी अच्छा है. परेशानी तब आती है जब आप दही को बहुत ज्यादा तली हुई या मसालेदार चीजों के साथ खाते हैं. साथ ही, दही शुगरी फूड्स के साथ भी नहीं खाना चाहिए.

दही खाने से क्या जुकाम हो जाता है

विज्ञापन

डॉ. गाइकवाड का कहना है कि दही खाने पर म्यूकस नहीं बनता और ना ही श्वसन संबंधी कोई इंफेक्शन होता है. अगर किसी को दही खाने पर असहजता होती है तो हो सकता है उस व्यक्ति को दही से सेंसिटिविटी हो. लेकिन दही खाने पर जुकाम या सर्दी लगती है इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.

क्या दही खाने पर वजन बढ़ता है

विज्ञापन

दही को लेकर यह एक बड़ा मिथक है कि दही से वजन बढ़ता है. दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स की अत्यधिक मात्रा होती है. इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और यह मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट करता है. ऐसे में दही वजन घटाने में मदद करने वाला फूड है ना कि यह वजन बढ़ाता है.

क्या खाने के साथ दही नहीं खाना चाहिए

विज्ञापन

भारत में खाने की पूरी थाली के साथ ही दही भी परोसा जाता है. दही खाने के बाद होने वाले ब्लड शुगर स्पाइक को कम करता है, पोषक तत्वों को बेहतर तरह से एब्जॉर्ब करने में मदद करता है और खाने के साथ खाया जाए तो पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है.

दही पाचन के लिए अच्छा है या बुरा

विज्ञापन

ताजा दही पाचन (Digestion) को दुरुस्त रखता है. इससे गट हेल्थ अच्छी रहती है. दही से लैक्टोस डाइजेशन बेहतर होता है और गट बैक्टीरिया बैलेंस होते हैं. जिन लोगों की गट हेल्थ खराब है और जो लोग बहुत ज्यादा फर्मेंटेड दही खाते हैं या जरूरत से ज्यादा दही खा लेते हैं उन्हें दही के सेवन से दिक्कत हो सकती है.

डायबिटीज के मरीज दही खा सकते हैं या नहीं

विज्ञापन

फीके दही का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. ऐसे में दही इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करने और गट हेल्थ को अच्छा करने में मददगार हो सकता है. इसीलिए डायबिटीज के मरीज दही का सेवन कर सकते हैं. बस इस बात का ध्यान रखें कि आप दही को जरूरत से ज्यादा ना खाएं और पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ