बहती नाक को कैसे बंद करें? यहां जानिए जुकाम के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है

Cold Home Remedies: जाती हुई सर्दियों में आपकी नाक भी बहने लगी है तो यहां जानिए किस तरह नाक बहने से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां दिए घरेलू नुस्खे आपकी बहती नाक को रोकेंगे और जुकाम से छुटकारा दिला देंगे.

Running Nose Naak Behna

जुकाम के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है? Image Credit - Freepik

Naak Behna Kaise Roke: सर्दियों का मौसम अब जाने लगा है लेकिन अचानक होती बारिश कई लोगों को लिए जुकाम और खांसी लेकर आई है. जुकाम होने पर नाक बहना शुरू हो जाती है. व्यक्ति दिनभर सुढ़-सुढ़ से तो परेशान रहता ही है, साथ ही नाक पोंछते रहने पर छिल जाती है और जलन होने लगती है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी जुकाम और नाक बहने से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह ये दिक्कतें दूर होंगी. यहां बताए घरेलू नुस्खे (Cold Home Remedies) आपको जुकाम और बहती नाक (Running Nose) से राहत देंगे और तकलीफ को दूर करने में तेजी से असर दिखाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

नाक बहने से रोकने के घरेलू उपाय

भाप लें – नाक बहने की दिक्कत दूर हो जाए इसके लिए आप भाप ले सकते हैं. एक बर्तन में गर्म पानी डालिए और उसके ऊपर सिर रखकर तौलिए से ढक लीजिए. इस पानी की गर्म-गर्म भाप बहनी नाक को रोकने का काम करती है और जुकाम दूर करती है सो अलग.

नमक के पानी से कुल्ला – जुकाम से राहत पाने के लिए गर्म पानी से कुल्ला किया जा सकता है. नमक वाला गर्म पानी गले को ठीक करता है और बलगम (Phlegm) कम करने में असरदार होता है.

विज्ञापन

हल्दी वाला दूध – जुकाम और नाक बहना रोकने के लिए हल्दी वाला दूध पिया जा सकता है. औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाला दूध बहती नाक से छुटकारा दिलाता है. इस दूध के एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं जिससे मौसमी दिक्कतें दूर रहती हैं.

अदरक और शहद – बहती नाक रोकने के लिए यह नुस्खा जबरदस्त साबित होता है. इसके लिए अदरक (Ginger) को कद्दूकस करते उसका रस निकाल लें. अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पी लें. अदरक और शहद से शरीर को गर्माहट मिलती है और नाक बहना रुकती है.

विज्ञापन

तुलसी की चाय – आयुर्वेद में तुलसी की चाय को बेहद गुणकारी माना जाता है. तुलसी की चाय बनाने के लिए पानी उबालकर उसमें तुलसी के धुले हुए पत्ते डालकर पका लें. इस चाय को पीने पर नाक साफ होती है और जुकाम ठीक हो जाता है.

ये टिप्स जरूर अपनाएं

विज्ञापन

नाक बहना रोकने के लिए तरल चीजें ज्यादा पिएं. गर्म पानी, गर्म सूप या फिर हर्बल चाय पीने पर शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है और शरीर में जमे गंदे टॉक्सिंस निकलते हैं सो अलग. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अपनी नाक को साफ रखें. नाक में गंदगी भरी रहती है तो नाक बार-बार बहती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ