Jonk Ki Therapy Kaise Ki Jati Hai: आजकल कोई भी बीमारी अचानक हो जाती है. हमारा लाइफस्टाइल ही इतना खराब हो गया है कि इंसान चाहकर भी बच नहीं सकता. कहीं ना कहीं कमी रह जाती है और इंसान कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है. हालांकि, कुछ बीमारियां इलाज के द्वारा आसानी से ठीक की जा सकती हैं, लेकिन कई बार बीमारियां एक लंबा वक्त ले लेती हैं. कई बार इससे छुटकारा पाने के लिए थेरेपी ली जाती है, जिसमें लीच थेरेपी भी शामिल है. इसका इस्तेमाल लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं. कई बीमारियों को दूर भगाने में लोग लीच थेरेपी (Leech Therapy Benefits) का इस्तेमाल करते हैं. मगर, क्या लीच थेरेपी से कैंसर का इलाज किया जा सकता है? इसको लेकर आचार्य मनीष का कहना है कि ये कई बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- आंतों में चिपका मल कैसे निकालें? रोज रात दूध में मिलाकर पी लें यह चीज, सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट
लीच थेरेपी कैसी होती है? | How Leech Therapy Works
इसे एक जीव के द्वारा किया जाता है. थेरेपी के दौरान इसे शरीर पर लगाया जाता है, क्योंकि ये जीव चिपक जाते हैं और गंदा खून को बाहर निकालते हैं. 15-20 मिनट तक शरीर पर इसे लगा रहने दिया जाता है और जब मोटी हो जाती है तो इसे हटा दिया जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार गांठ, ट्यूमर और सिस्ट जैसी बीमारियों के लिए लीच थेरेपी बहुत कारगर है.
लीच थेरेपी किन बीमारियों में हो सकती है फायदेमंद?
- जोड़ों का दर्द और गठिया
- स्किन डिजीज
- ब्लड सर्कुलेशन की परेशानी
- माइग्रेन में मददगार
- सिरदर्द में फायदेमंद
- सूजन को दूर करने में फायदेमंद
क्या लीच थेरेपी से कैंसर ठीक हो सकता है?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि लीच थेरेपी कैंसर का इलाज नहीं है, लेकिन इसे लक्षणों में राहत देने के लिए किया जा सकता है, जैसे- गांठ, दर्द, ट्यूमर और सिस्ट. हालांकि, अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो यह साबित करे कि लीच थेरेपी से कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है. आप इसे आराम के लिए करवा सकते हैं.
किन लोगों को नहीं करवानी चाहिए लीच थेरेपी?
अगर आपको एनीमिया की बीमारी है, ब्लीडिंग डिसऑर्डर है या कमजोर इम्युनिटी आदि तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसे करवाने से पहले एक बार डॉक्टर से बात करें और तभी लीच थेरेपी करवाने का फैसला लें.
इसे भी पढ़ें- थुलथुल पेट का प्लस साइज कैसे करें कम? एक्सपर्ट ने बताया रोजाना सिर्फ 15 मिनट करनी होगी ये एक्सरसाइज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
5 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
6 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
12 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
16 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines