आंतों में चिपका मल कैसे निकालें? रोज रात दूध में मिलाकर पी लें यह चीज, सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट

Constipation Home Remedies: लंबे समय से चली आ रही कब्ज में ऐसा महसूस होता है जैसे आंतों में मल चिपका हुआ है. ऐसे में इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए क्या खाया-पिया जा सकता है और किस तरह आंतों को साफ किया जा सकता है, जानिए यहां.

Constipation

आप छोटी आंत की रुकावट कैसे साफ करते हैं?

विज्ञापन

Aant Me Mal Chipakna: कब्ज पाचन संबंधी ऐसी समस्या है जिससे अक्सर ही लोग परेशान रहते हैं. खानपान में पोषक तत्वों की कमी से लेकर पाचन के स्लो हो जाने तक के कारण कब्ज (Constipation) हो सकती है. कब्ज हो जाने पर मलत्याग होने में दिक्कत होने लगती है. व्यक्ति को अक्सर ही टॉयलेट पर बैठे-बैठे जरूरत से ज्यादा जोर लगाना पड़ता है. इससे मल बाहर आने में तकलीफ होती है और मलत्याग नहीं हो पाता. कई बार कब्ज (Kabj) के कारण लोगों को ऐसा महसूस होता है कि उनका मल आंतों पर ही चिपका हुआ है. मल आंतों में चिपका हो तो इस दिक्कत का निवारण कैसे किया जा सकता है और किस तरह आंतों से मल को तेजी से साफ किया जा सकता है, जानिए यहां. इस नुस्खे से सुबह मिनटों में ही पेट साफ हो जाएगा.

आंतों से मल को साफ करने के लिए करें ये काम

अगर आपको अक्सर ही ऐसा महसूस होता है कि आंतों में मल अटका हुआ है और नहीं निकल रहा तो एक रात पहले गर्म दूध में एक चम्मच घी डालकर पी लें. दूध और घी (Milk and Ghee) एक अच्छे लैक्सेटिव की तरह काम करता है. यह आंतों को ल्यूब्रिकेट करता है जिससे बाउल मूवमेंट बेहतर होती है और सुबह के समय पेट खाली करने में आसानी होने लगती है.

विज्ञापन

कब्ज पर आजमाकर देखें ये घरेलू उपाय

  • कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ओट्स का सेवन कर सकते हैं. ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और इसीलिए कब्ज से राहत दिलाते हैं.
  • चिया सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है. चिया सीड्स को रोजाना एक चम्मच लेकर पानी में डालकर इस पानी को पी लिया जाए तो पेट साफ होने में मदद मिलती है. हर सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पिया जा सकता है.
  • हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर और विटामिन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने पर कब्ज से राहत मिलती है.
  • ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल पीने पर भी कब्ज दूर हो सकती है. रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच तेल को पीने पर मलत्याग करना आसान हो जाता है.
  • इस बात का ध्यान रहे कि आप एक्टिव लाइफस्टाइल रखें. लाइफस्टाइल एक्टिव रहने पर कब्ज से राहत मिल जाती है.

खाएं भरपूर फल

विज्ञापन

फल जैसे पपीता, अमरूद, नाशपाती और सेब फाइबर से भरपूर होते हैं. इन फलों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. फल खाने पर शरीर को फाइबर मिलता है जो मल में भार लाता है. इससे कब्ज दूर होती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ