थुलथुल पेट का प्लस साइज कैसे करें कम? एक्सपर्ट ने बताया रोजाना सिर्फ 15 मिनट करनी होगी ये एक्सरसाइज

Belly Fat Exercise: अगर आपका जरूरत से ज्यादा पेट बाहर निकल गया है तो रोजाना एक्सरसाइज करें, क्योंकि शारीरिक गतिविधि बढ़ाने और कैलोरी का सेवन कम करने पर ध्यान देना होगा. 

Belly Fat Exercise

इसे आप आसानी से कहीं भी और कभी भी करें. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Exercise for Belly Fat: हमारी रोजमर्रा की जिंदगी हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. कुछ भी खा लेने की आदत और घंटों बैठकर काम करने की वजह से लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं. मोटापे के साथ-साथ पेट बाहर निकलने लगता है. हालांकि, ज्यादा फैट किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं लगता. इंसान का शेप थुलथुला हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप फैट को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें. वहीं, अगर सही एक्सरसाइज का चुनाव किया जाए तो बॉडी सही शेप में आ सकती है. आज हम आपको डॉक्टर और फिटनेस ट्रेनर हितेश खुराना द्वारा बताया गया एक ऐसा एक्सरसाइज बताएंगे, जिसकी मदद से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – विटामिन B12 की कमी से दिमाग पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर ने बताए Vitamin B12 Deficiency के ब्रेन पर प्रभाव

विज्ञापन

पेट की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज 

पेट, कमर या हिप्स की चर्बी को कम करने के लिए नौकासन किया जा सकता है. इस एक्सरसाइज को करते वक्त बॉडी नाव की मुद्रा में हो जाती है. बता दें, नौकासन दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें नौका का मतलब नाव और आसन का मतलब सीट होता है. 

कैसे करें ये एक्सरसाइज? 

  • सबसे पहले आपको घुटनों के बल चटाई पर बैठकर अपने पैरों को सपाट रखना है.
  • अब पैरों को उठाएं और घुटनों को मोड़कर रखें. ध्यान रहे इस दौरान आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए. 
  • आपको पैरों को लगभग 45 डिग्री के कोण पर सीधा उठाना है. इससे आपका ऊपरी हिस्सा सीधा होगा और शरीर वी आकार का बनेगा. 
  • अपनी दोनों बाजुओं को फर्श की सीध में रखें. कुछ को बैलेंस या सपोर्ट करने के लिए अपनी चेस्ट को उठाने पर ध्यान दें. 
  • इस मुद्रा में कम से कम 10 सेकंड तक रहने की कोशिश करें.सांस छोड़ते हुए अपने पैरों को छोड़ें और फिर सांस लेते हुए बैठ जाएं. 
  • ऐसा करते समय खुद को धक्का न दें. आप हमेशा सपोर्ट के साथ मुद्रा में से वापस आएं.

नौकासन करने के फायदे 

  • पेट और साइड की चर्बी कम होना 
    पेट और साइड की मांसपेशियां का स्ट्रेच होना
    वजन कम करने में मददगार 
  • हिप्स की चर्बी को कम होना
    दिल के लिए अच्छी होना 

इस एक्सरसाइज रोजाना 15 मिनट आसानी से किया जा सकता है. हालांकि, किसी बीमारी में इसे ना करें क्योंकि आपको परेशानी हो सकती है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ