अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि शुगर के मरीज यानी डायबिटीज की बीमारी के शिकार लोग क्या पान का खा सकत हैं? वैसे तो पान देश में बड़ी संख्या में खाया जाता है और आज के वक्त में पान की कई वैरायटी निकल आई है. लेकिन सही सलाह के साथ पान खाना ही अच्छा होता. हालांकि, इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे, कि शुगर के मरीजों के लिए पान खाना कैसा है और क्या वह सिर्फ पान के पत्ते खा सकते हैं, आइए जानते हैं इस सवाल को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स.
यह भी पढ़ें: छोटी हाइट देख लोग उड़ाते हैं मजाक? रोज करें ये आसान काम, खुद बढ़ने लगेगा कद
क्या पान खाने से बढ़ जाता है शुगर लेवल?
पान को लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डायबिटीज से शिकार लोगों पान का सेवन करने से बचना चाहिए. क्योंकि पान में मौजूद सुपारी में एरेकोलाइन (Arecoline) नाम का एक तत्व मौजूद रहता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को कम करता है और शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. इसकी के साथ ज्यादा सेवन से डायबिटीज टाइप 2 का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है. इतना ही नहीं, पान खाने से मुंह का कैंसर आदि का भी खतरा रहता है. इसी के साथ यह भी जान लीजिए कि पान में पड़ने वाला तंबाकू भी शुगर मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर सकता है. जहां तक बात मीठे पान की है, तो यह स्वाभाविक है कि मीठा खाने से शुगर लेवल बढ़ेगा ही.
क्या सिर्फ पत्ता खा सकते हैं?
अब सवाल उठता है कि क्या सिर्फ पान के पत्ते खा सकते हैं? इसको लेकर कई रिपोर्ट बताते हैं कि डायबिटीज के मरीज सिर्फ पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं. कुछ रिसर्च बताते हैं कि पत्तों में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं. साथ ही, इन पत्तों में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: खाने के बाद इलायची चबाने से क्या होता है? इसके फायदे जानकर आप भी अपनाएंगे ये आदत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
11 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
14 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
16 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
16 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
17 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
19 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines