Beetroot Side Effects: आजकल ज्यादातर लोग चुकंदर कच्चा खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग इसका जूस भी बनाकर पीते हैं. कुल मिलाकर चुकंदर एक ऐसा सुपरफूड है जिसे खाने से खून बढ़ता है. हालांकि, अब चुकंदर खाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है क्योंकि इसमें भरपूर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या कच्चा चुकंदर खाना सुरक्षित है या इससे कोई नुकसान भी हो सकता है? न्यूट्रिशन एक्सपर्ट शिवांगी देसाई के अनुसार कच्चा चुकंदर ज्यादातर लोगों के लिए सेफ है, लेकिन कुछ स्थितियों में सावधानी जरूरी होती है. कई बार यह खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि यह एक तरह की रूट वाली सब्जी है.
इसे भी पढ़ें- अचानक क्यों अकड़ जाते हैं पैर? डॉक्टर ने बताया ऐसा होना कब नॉर्मल नहीं है और दिल की किस बीमारी का हो सकता है संकेत
कच्चे चुकंदर खाने के फायदे
- खून बढ़ाने में मददगार
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना
- पाचन बेहतर करना
- स्किन के लिए फायदेमंद
कच्चे चुकंदर खाने के नुकसान
एक्सपर्ट के अनुसार कुछ लोगों में कच्चा चुकंदर समस्या पैदा कर सकता है.
- किडनी स्टोन का खतरा
- गैस और ब्लोटिंग की समस्या
- लाल पेशाब आना
- शुगर मरीजों के लिए नुकसानदायक होना
- उल्टी की समस्या होना
चुकंदर खाना कब खतरनाक है?
कच्चा चुकंदर खाना खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह सब्जी जमीन पर उगाई जाती है.. ऐसे में इसके अंदर कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं. अगर हम इसे सही तरह से नहीं धोते हैं तो यह पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है. हालांकि, कभी-कभी कच्चा चुकंदर खाना सही है, लेकिन अगर आप रोजाना चुकंदर खा रहे हैं तो आपको सही तरीका फॉलो करना होगा.
डाइट में कच्चा चुकंदर शामिल करने का सही तरीका
- अच्छी तरह धोकर छीलें- मिट्टी और बैक्टीरिया हटाने के लिए साफ करना जरूरी है.
छोटी मात्रा से शुरुआत करें- रोजाना आधा या एक छोटा चुकंदर पर्याप्त है. - सलाद में मिलाकर खाएं- गाजर, खीरा और नींबू के साथ खाने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ते हैं.
जूस बनाकर पिएं- चुकंदर के साथ सेब या गाजर मिलाने से पाचन आसान होता है.
भाप में हल्का पकाकर भी खा सकते हैं- इससे पोषक तत्व भी मिलेंगे और पाचन भी आसान रहेगा.
किन लोगों को कच्चा चुकंदर कम खाना चाहिए?
- किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों को चुकंदर कम खाना चाहिए.
- लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को भी चुकंदर से थोड़ा परहेज करना चाहिए.
- बार-बार गैस या एसिडिटी से परेशान लोग भी इसे ज्यादा खाने से बचें.
- छोटे बच्चों को अधिक मात्रा में छह चुकंदर नहीं देना चाहिए.
कच्चा चुकंदर पोषण से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन हर चीज की तरह इसे भी संतुलित मात्रा में खाना जरूरी है. सही मात्रा और सही तरीके से खाया गया कच्चा चुकंदर आपकी डाइट को और हेल्दी बना सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह के ये छोटे-छोटे संकेत बता रहे हैं बढ़ा हुआ है आपका ब्लड प्रेशर! नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
8 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
10 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
10 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
12 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
13 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
14 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
16 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
17 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
18 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines