अचानक क्यों अकड़ जाते हैं पैर? डॉक्‍टर ने बताया ऐसा होना कब नॉर्मल नहीं है और द‍िल की किस बीमारी का हो सकता है संकेत

Achanak Pair Kyu Akad Jate Hain: यह समस्या रात में सोते समय, ज्यादा चलने के बाद या अचानक स्ट्रेच करने पर महसूस होती है. कुछ सेकंड या मिनट होने पर यह समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार ऐसा होने लगे या ज्यादा देर तक अकड़न होने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Achanak Pair Kyu Akad Jate Hain

पैर अकड़ने के कारण. Image Credit- News24

What Causes Stiffness In Legs: कई बार आपको भी अचानक महसूस हुआ होगा कि आपके पैर अकड़ रहे हैं या मांसपेशियों में खिंचाव हो रहा है. एक दो बार पैरों में अकड़न महसूस होना आम बात है, लेकिन अगर आपके साथ ऐसा हर रोज हो रहा है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आमतौर पर यह समस्या रात में सोते समय, ज्यादा चलने के बाद या अचानक स्ट्रेच करने पर महसूस होती है. कुछ सेकंड या मिनट होने पर यह समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार होने लगे या ज्यादा देर तक अकड़न होने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई रिसर्च के मुताबिक पैर अकड़ना कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी या किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. डॉक्टर रामेश्वर कुमार का कहना है कि कई मामलों में यह दिल की बीमारी का भी संकेत हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर अकड़ने के कारण

पानी की कमी होना- एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा अक्सर पानी की कमी से होता है. शरीर में पानी की कमी होने पर मांसपेशियां ठीक से काम नहीं कर पातीं, जिससे क्रैम्प की समस्या हो सकती है.
मिनरल की कमी होने पर- अगर आपके शरीर में मिनरल की कमी है तो आपको यह समस्या हो सकती है. एक रिसर्च के मुताबिक, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम मांसपेशियों के लिए जरूरी होते हैं. इनकी कमी से मांसपेशियों में खिंचाव और अकड़न हो सकती है.
ज्यादा मेहनत करना- कई बार लंबे वक्त तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने की वजह से भी ऐसा होता है. इसके अलावा, अचानक एक्सरसाइज शुरू करना या मांसपेशियों का ओवरयूज भी पैर अकड़ने की वजह बन सकता है.

यह नॉर्मल कब नहीं है?

कई मामलों में यह समस्या बहुत ही आम होती है, लेकिन आम ना होने पर आपको ये लक्षण नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन
  • बार-बार क्रैम्प होना
  • चलने पर पैरों में दर्द बढ़ना
  • पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट होना
  • त्वचा का ठंडा या नीला पड़ना
  • सूजन या कमजोरी महसूस होना

क्या ऐसा होना दिल की बीमारी का संकेत है?

कई रिसर्च में बार-बार पैर अकड़ने को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) का संकेत बताया है. इसमें धमनियों में फैट जमा होने से पैरों तक खून का प्रवाह कम हो जाता है. PAD को दिल की बीमारियों के जोखिम से भी जोड़ा जाता है और आपको इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इस समस्या से कैसे बच सकते हैं?

  • पानी भरपूर मात्रा में पीना
  • हरी सब्जियां खाना
  • केले और दही का सेवन करना
  • एक ही पोजीशन में बैठे रहना
  • सही जूते ना पहनना

इसलिए आप इन बातों पर ध्यान दें और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें. समस्या ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ