---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

क्या ब्रेन स्ट्रोक से अचानक मौत हो सकती है? एक्सपर्ट ने बताया किन 5 चेतावनी पर तुरंत ध्यान दें

Causes Of Brain Stroke In Hindi: ब्रन स्ट्रोक की एक स्टेज ऐसी होती है जिसके अंदर आने के बाद इंसान के बचने की संभावना बहुत कम हो जाती है. इसलिए इन 5 शुरुआती संकेतों से वक्त पर इस बीमारी की पहचान करना बहुत जरूरी है. 

---विज्ञापन---

Brain Stroke Causes: ब्रेन स्ट्रोक एक तरह की दिमागी बीमारी है, जिसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है. हालांकि, कुछ मामलों में इंसान बच जाता है और अपनी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त हो जाता है. ऐसी स्थिति तब आती है, जब मस्तिष्क में रक्त का संचार सही तरह से काम नहीं करता या फिर बिल्कुल रुक जाता है. यह सिर्फ एक दिन का काम नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे दिमाग पर असर होता है और फिर अचानक दिमाग काम करना बंद कर देता है. हालांकि, एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है कि ऐसा होने से पहले शरीर में कई तरह के बदलाव दिखते हैं. अगर वक्त पर इनकी पहचान हो जाए तो इलाज संभव है और ये संकेत कौन-से हैं आइए इस लेख में जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- छाले किस विटामिन की कमी से होते हैं? एक्सपर्ट ने बताया नेचुरल तरीके से कैसे दर्द में मिलेगा मुंह को आराम

---विज्ञापन---

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण | Brain Stroke Ke Lakshan Kya Hain 

ब्रेन स्ट्रोक क्या होता है? 

यह एक दिमागी बीमारी हैं, जिसमें रक्त का संचार करने वाली धमनियों में ब्लॉकेज हो जाती है. इसकी वजह से धमनियां डैमेज हो जाती हैं और ब्लीडिंग शुरू हो जाती है. साथ ही, रक्त और पोषक तत्वों के संचार के बिना ब्रेन टिश्यू कोशिकाओं को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है. इसके कारण ब्रेन डेड की स्थिति पैदा हो जाती है.

ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण 

  • खराब कोलेस्ट्रॉल
  • खराब खानपान
  • एक्सरसाइज ना करना
  • लंबे समय तक बैठे रहना
  • वजन ज्यादा होना 
  • शराब का सेवन करना 
  • पारिवारिक इतिहास होने की वजह 
  • तनाव ज्यादा लेना
  • दिमाग पर जोर डालना 

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती 5 लक्षण 

चेहरे पर बदलाव होना- इस दौरान अक्सर इंसान के चेहरे पर बदलाव देखा जाता है. कहा जाता है कि इंसान का चेहरा एक तरफ से लटक जाता है या टेढ़ा हो जाता है. 

---विज्ञापन---

कमजोरी होना- जरूरत से ज्यादा कमजोरी होना भी इसका शुरुआती संकेत है. इस दौरान इंसान के हाथ और पैर काम नहीं करते और अगर आप ऊपर उठाने के लिए कहते हैं तो उन्हें दिक्कत होती है. 

बोलने में बदलाव होना- अक्सर इंसान के बोलने में बदलाव होने लगता है. ज्यादातर बातें लोगों को समझ में नहीं आती क्योंकि शब्द बिल्कुल भी साफ नहीं होते हैं.

---विज्ञापन---

अचानक सिरदर्द रहना- बिना किसी वजह के अगर आपके सिर में दर्द है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. कई बार दिमाग में दर्द होना इस बीमारी का खतरनाक संकेत हो सकता है. 

चलने में दिक्कत होना- अगर आपको चलने फिरने में दिक्कत हो रही है या अचानक पैर कपकपा रहे हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर उपासना ने बताया कैसे आराम दिलाने में मदद करेगा ईंट का टुकड़ा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 04, 2026 12:17 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने जागरण न्यू मीडिया में Herzindagi, राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान में विभिन्न पदों पर काम किया है. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने जागरण न्यू मीडिया में Herzindagi, राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान में विभिन्न पदों पर काम किया है. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola