पीरियड्स आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर उपासना ने बताया कैसे आराम दिलाने में मदद करेगा ईंट का टुकड़ा

Seene Mein Dard Hona: अगर आपके सीने में दर्द होता है और मूड खराब होने लगता है तो इसका मतलब है कि आपको पीरियड्स आने वाले हैं. इसके लिए आपको दवा खाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं जिनकी मदद से दर्द में आराम मिल सकता है.

breast pain

हार्मोन में उतार-चढ़ाव से ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है. Image Credit- News24

Boobs Pain Before Periods: हर महिला की पीरियड साइकिल एक-दूसरे से काफी अलग होती है. इस दौरान होने वाला दर्द, फ्लो, साइकिल की लेंथ और पीएमएस सब अलग होता है. कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द होने की भी शिकायत होती है. ऐसे में पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए हमें क्या करना चाहिए? इसे लेकर आयुर्वेद में काफी कुछ बताया गया है. हम आपको डॉक्टर उपासना के द्वारा बताए गए कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से दर्द को कम किया जा सकता है. उनके द्वारा बताए गए नुस्खे को अपनाने के लिए आपको अरंडी का तेल और ईंट की जरूरत होती है. इन्हें आप हमारे बताए गए टिप्स के जरिए अपना सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ब्रेस्ट में दर्द होना नॉर्मल है? | Breast Pain Before Periods

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द हार्मोनल बदलाव की वजह से अक्सर ऐसा होता है. कई बार महिलाओं के स्तनों में सूजन और पानी जमा हो सकता है. इससे उन्हें दर्द और भारीपन महसूस होता है. हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि पीरियड्स में ऐसा होना नॉर्मल है और पीरियड आने के बाद ठीक भी हो जाता है. 

पीरियड आने पर आपके ब्रेस्ट के किस हिस्से में दर्द होता है?

मासिक धर्म से पहले स्तन में दर्द होने का पहला संकेत यह है कि महिलाओं के दोनों स्तनों में भारीपन और कोमलता महसूस होती है. कुछ महिलाओं के स्तनों में हल्का दर्द भी महसूस होता है. कई बार स्तन की स्किन छूने पर खुरदरी या घनी महसूस हो सकती है. ये लक्षण मासिक धर्म से एक सप्ताह पहले दिखाई दे सकते हैं. 

विज्ञापन

ब्रेस्ट में दर्द को कैसे कम किया जा सकता है? 

पीरियड्स में होने वाला दर्द बहुत ही आम है. दर्द को कम करने के लिए आपको दवा खाने की जरूरत नहीं है. डॉक्टर उपासना ने बताया है कि अगर दर्द बहुत ज्यादा है तो महिलाओं को तेल की मालिश करनी चाहिए. साथ ही, अगर आपके पास ईंट है तो आपको इसकी सिकाई करना फायदेमंद हो सकता है. 

अरंडी के तेल की मालिश करें 

दर्द से राहत पाने के लिए अरंडी के तेल की मालिश करनी चाहिए. इसके लिए एक कटोरी में तेल को निकालें और हल्का गुनगुना कर लें. अब ब्रेस्ट पर उनके हाथों से लगाएं और ऊपर से नीचे की ओर मालिश करें. इससे यकीनन आपको दर्द में आराम मिलेगा. 

विज्ञापन

ईंट के टुकड़े की सिकाई करना 

अगर दर्द असहनीय है तो आपको किसी भारी चीज से गर्म सिकाई करनी होगी. इसके लिए आप एक बड़ी ईंट लें और गैस पर हल्की गर्म करने के लिए रख दें. अब कपड़े की मदद से ईंट को लपेट लें और सीने पर रखकर सिकाई करें. ऐसा करने से यकीनन आपको दर्द में आराम मिलेगा. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ