छाले किस विटामिन की कमी से होते हैं? एक्सपर्ट ने बताया नेचुरल तरीके से कैसे दर्द में मिलेगा मुंह को आराम

Mouth Ulcers: अगर आपके मुंह में छाले ठीक होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाएं ताकि गंभीर बीमारी से बचा जा सके और वक्त पर इसका इलाज हो पाए.

Mouth Ulcers

आप घर पर ही छालों का इलाज कर सकते हैं. Image Credit- News24

Muh Mein Chhale Hona: आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि सुबह उठते ही शरीर में कुछ ना कुछ बदलाव दिखने लगते हैं. कई बार मुंह में छाले हो जाते हैं. हालांकि, मुंह में छाले होना आम बात है. अक्सर छाले पेट खराब होने या पेट की गर्मी से होते हैं. इसके अलावा भी इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कई बार पूरी न होना, स्ट्रेस, न्यूट्रिन्स की कमी और खान-पान की गलत आदतें आदि. हालांकि, कई बार छाले में होने वाला दर्द इतना तेज होता है कि इसे सहन कर पाना भी मुश्किल होता है, खासकर जब छाले बार-बार होने लगें. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए. हालांकि, इससे पहले आप घर पर ही छालों का इलाज कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह के छाले कैसे मिटाएं | How to Cure Mouth Ulcers

मुंह में छाले के कारण

  • पेट ठीक से साफ ना होना
  • कब्ज की समस्या बनी रहना
  • पेट में गर्मी बढ़ जाने पर छाले होना
  • शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी होना
  • नींद पूरी ना होने की वजह
  • लंबे समय तक स्ट्रेस में रहना
  • शरीर में पानी की कमी होना

किस विटामिन की कमी से होते हैं छाले?

मुंह में छाले अक्सर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन और फोलिक एसिड की कमी से होते हैं. अगर आपको यह परेशानी बार-बार हो रही है और कोई नुस्खा समझ नहीं आ रहा है तो आपको शरीर पर ध्यान देना चाहिए. अगर होंठों के कोनों में दरारें हो रही हैं तो इसका मतलब है कि आपके अंदर विटामिन सी की कमी है.

छाले ठीक करने का देसी नुस्खा

कई बार मुंह में होने वाले छाले ठीक नहीं होते और बहुत ही दर्द करते हैं. ऐसे में आपको दवा के साथ-साथ घरेलू नुस्खे अपनाने की जरूरत है. एक्सपर्ट की मानें तो इसे कच्चे दूध से ठीक किया जा सकता है. इसके लिए आपको कच्चे दूध को 2-3 मिनट के लिए रखना है और पूरे मुंह में घुमाना है. आप ऐसा लगभग 3-4 बार करें ताकि आपको मुंह के छालों में आराम महसूस हो.

विज्ञापन

इसके बाद भी अगर मुंह के छाले ठीक नहीं हो रहे हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए और इसके होने की असल वजह का पता लगाना चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ