क्या बथुआ फैटी लिवर को ठीक कर सकता है? जानिए क्या कहती है रिसर्च

Fatty Liver Reverse Tips: लोगों की खराब लाइफस्टाइल के कारण उन्हें फैटी लिवर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. यह समस्या पहले बहुत कम लोगों में पाई जाती थी, लेकिन आज के समय में बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार हैं. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या बथुआ खाने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है? आइए जानते हैं इसे लेकर क्या कहता है रिसर्च.

How White Goosefoot Effects Fatty Liver Problem

फैटी लिवर की प्रॉब्लम कैसे ठीक करें.

Fatty Liver Ke Liye Bathua Kaisa Hai: आज के समय में बहुत से लोग थकान, अपच या पेट भारी रहने जैसी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इन्हीं लक्षणों के पीछे फैटी लिवर जैसी गंभीर परेशानी छुपी हो सकती है, जिसे आज भारत की बढ़ी आबादी शिकार है. भारत में गलत खानपान, जंक फूड, मीठे पेय, शराब और बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल के कारण फैटी लिवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है और यह मात्रा 5-10 प्रतिशत से ऊपर चली जाती है, तो लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है. अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह सूजन, सिरोसिस (Cirrhosis) और लिवर फेलियर (Liver Failure) तक का कारण बन सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सच में फैटी लिवर के लिए फायदेमंद होता है बथुआ

सर्दियों में मिलने वाला बथुआ एक ऐसा हरा साग है जिसे अक्सर लोग कम महत्व देते हैं. सरसों और पालक के मुकाबले यह पीछे रह जाता है, लेकिन पोषण के मामले में बथुआ किसी से कम नहीं है. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही इसे लिवर के लिए फायदेमंद मानते हैं. बथुआ में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और कई प्राकृतिक तत्व होते हैं जो शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं. खास बात यह है कि बथुआ नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर (NAFLD) में भी सहायक माना जाता है.

रिसर्च क्या कहती बथुआ और फैटी लिवर पर

विज्ञापन

Journal of Dietary Supplements में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार बथुआ में भरपूर मात्रा में फेनोलिक कंपाउंड्स और फ्लैवोनोइड्स पाए जाते हैं. फैटी लिवर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है, जिससे लिवर की कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं. बथुआ के एंटीऑक्सीडेंट गुण इस स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे बड़ी दिक्कतों को रोकने में मदद मिलती हैं. स्टडी में यह भी पाया गया कि बथुआ का अर्क ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाने में मदद करता है. इसमें मौजूद सैपोनिन्स लिवर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने की प्रक्रिया को तेज करते हैं.

कैसे बथुआ लिवर की चर्बी घटाने में मदद करता है

विज्ञापन

जब लिवर में ज्यादा फैट जमा होता है, तो ALT और AST जैसे लिवर एंजाइम्स बढ़ जाते हैं. रिसर्च के अनुसार बथुआ इन एंजाइम्स को नॉर्मल लेवल पर लाने में मदद कर सकता है. यह लिवर की कोशिकाओं की झिल्ली को मजबूत करता है और उनके काम करने की क्षमता को सुधारता है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों के अनुसार बथुआ पित्त के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे वसा का पाचन बेहतर होता है. इससे लिवर में जमी चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं.

बथुआ का सही सेवन

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दियों में बथुआ जैसे साग का सेवन इम्यूनिटी और लिवर दोनों के लिए फायदेमंद है. बथुआ का पूरा लाभ लेने के लिए इसे ज्यादा तेल और मसालों में पकाने से बचें. आप इसका हल्का उबला साग, पत्तों का पानी या सीमित मात्रा में ताजा जूस ले सकते हैं. संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और बथुआ जैसे देसी सुपरफूड को शामिल करके फैटी लिवर को कंट्रोल और धीरे-धीरे रिवर्स करना संभव हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ