Ayurveda Cancer Treatment: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर लोगों की जान लेकर छोड़ती है. इसलिए इसके शुरुआती दिनों में भी ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, इंटरनेट पर कई ऐसे दावे देखने को मिलते हैं, जिनमें कहा जाता है कि आयुर्वेद कैंसर को जड़ से खत्म कर सकता है. इसलिए कुछ लोग कीमोथेरेपी और सर्जरी छोड़कर सिर्फ जड़ी-बूटियों या घरेलू इलाज करने लगते हैं. मगर क्या आपको पता है कि आयुर्वेद अकेले कैंसर का इलाज कर सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इंसान कैसे अपना ख्याल रख सकता है.
इसे भी पढ़ें- कितना तापमान झेल सकती है इंसानों की स्किन, इससे ज्यादा हुआ तो झुलस जाएगी!
क्या कहता है मेडिकल साइंस?
कैंसर में शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं. इसका आकार लगातार बढ़ने लगता है और इलाज मरीज की स्थिति को देखते हुए किया जाता है जैसे सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी आदि. इसलिए यह कहना गलत होगा कि आयुर्वेद कैंसर को ठीक कर सकता है.
तो फिर आयुर्वेद कैसे मदद कर सकता है?
आयुर्वेद में हर बीमारी का हल मिल जाएगा. मगर इस दौरान अपने शरीर और इम्यूनिटी को बैलेंस रखना होता है. अगर कुछ भी ऊपर नीचे हुआ तो फायदा नहीं होता. हालांकि, कैंसर मरीजों में आयुर्वेद इन तरीकों से मदद कर सकता है.
किन चीजों में मिल सकता है आराम?
कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि आयुर्वेद कैंसर को पूरी तरह से ठीक नहीं करता, लेकिन असर कम हो सकता है.
- कमजोरी और थकान कम करना
- भूख बढ़ाने का काम
- स्ट्रेस और चिंता कम करना
सिर्फ आयुर्वेद पर निर्भर रहना कितना सही?
कैंसर जैसी बीमारी में इलाज में देरी बहुत नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए हर मरीजों को आयुर्वेदिक इलाज के साथ साथ दवाओं पर भी ध्यान देना चाहिए. कैंसर का इलाज हमेशा ऑन्कोलॉजिस्ट की निगरानी में होना चाहिए.
किन बातों का रखें ध्यान?
- कैंसर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. ऐसे नुस्खे पर भरोसा ना करें.
- डॉक्टर सलाह की सलाह पर ही कोई जड़ी-बूटी का सेवन करें.
- कीमो या रेडियोथेरेपी बीच में ही ना छोड़ें.
- आयुर्वेदिक दवाएं भी साइड इफेक्ट कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- अचानक शरीर में दर्द वाले दाने होने का क्या कारण है? जानिए कैसे पा सकते हैं छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
12 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
15 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
17 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
19 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
21 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
22 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines