कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि कोई आपको मोटा कहता है तो कोई पतला. ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर आपका वजन सही है या नहीं. बता दें हेल्दी वजन का अंदाजा सिर्फ दिखने से नहीं लगाया जा सकता, बल्कि यह आपकी हाइट पर भी डिपेंड करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाइट के हिसाब से सही वजन होना कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि आप कितने हेल्दी हैं. क्या आपकी हाइट के हिसाब से आपका वजन सही है? सिर्फ वजन देखकर फिटनेस का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. आइए जानते हैं कि आपकी हाइट के हिसाब से कितना वजन हेल्दी माना जाता है और इसे जानने का सही फार्मूला क्या है.
इसे भी पढ़ें- वियाग्रा खाने से क्या सच में कम हो सकता है कैंसर का खतरा? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
क्या है हेल्दी वेट का सही फॉर्मूला
एक्सपर्ट के मुताबिक, आप अपने सही वजन का पता बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स से लगा सकते हैं. इसमें वजन बॉडी के वजन और लंबाई के हिसाब से निकाला जाता है. यह बताता है कि आपका वजन आपकी हाइट के हिसाब से सही है या नहीं.
बीएमआई कैसे निकालें?
इसे निकालने के लिए आपको अपना वजन और लंबाई को मिलाना होगा जैसे अगर आपका वजन 70 किलोग्राम है और लंबाई 1.70 मीटर है तो इसका बीएमआई लगभग 24.2 होगा, जिसे नॉर्मल माना जाता है.
बीएमआई कितना होना चाहिए?
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीएमआई का एक चार्ट जारी किया था, जिसमें लोगों के वजन और हाइट के हिसाब से वजन बताया गया था. एक इंसान का नॉर्मल और हेल्दी बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच होना चाहिए. यह बॉडी के वजन और लंबाई के बीच का सही गैप बताता है.
हाइट के हिसाब से कितना वजन सही माना जा सकता है?
हर इंसान की हाइट के हिसाब से उसका वजन होना चाहिए. हालांकि, यह सबका अलग-अलग हो सकता है. इसलिए सभी लोगों के लिए एक जैसा वजन सही नहीं माना जाता. डॉक्टरों का कहना है कि हाइट के हिसाब से वजन जानने के लिए बॉडी मास इंडेक्स का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स 18.5 से 24.9 के बीच है तो आपका वजन नॉर्मल माना जाएगा.
हेल्दी वजन बनाए रखने के आसान तरीके
- बॉडी पर सिर्फ फैट नजर आना काफी नहीं है. आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना है और थाली में ऐसी चीजें शामिल करनी है जो पौष्टिक आहार में शामिल हों.
- रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना अच्छा हो सकता है. अगर आपके पास टाइम नहीं है तो ज्यादा देर एक जगह बैठे न रहें.
- फैटी चीजों से दूर रहें और हरी सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. कई बार हेल्दी चीजें पेट भरने के साथ-साथ बॉडी मजबूत बनाती हैं.
इसे भी पढ़ें- रात में सोते समय इयर प्लग्स लगाना कैसा है? क्या इससे छिन जाती है सुनने की शक्ति, जानें सच्चाई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
39 mins agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 hr agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
3 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
5 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
7 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
23 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines