हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका वजन? एक्सपर्ट ने बताया हेल्दी वेट का सही फॉर्मूला
Body Mass Chart: हाइट के हिसाब से सही वजन जानने के लिए बीएमआई एक आसान तरीका है. अगर आपका वजन नॉर्मल से ज्यादा है तो भी आपको पता लग जाएगा. वहीं, वजन उम्र और हाइट के हिसाब से कम है तो यह गैर करने वाली बात है. चलिए आपको बताते हैं कि हाइट के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए.
Edited By : Shadma Muskan|Updated: Aug 5, 2026 08:22
Share :
क्या है हेल्दी वेट का सही फॉर्मूला?
---विज्ञापन---
कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि कोई आपको मोटा कहता है तो कोई पतला. ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर आपका वजन सही है या नहीं. बता दें हेल्दी वजन का अंदाजा सिर्फ दिखने से नहीं लगाया जा सकता, बल्कि यह आपकी हाइट पर भी डिपेंड करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाइट के हिसाब से सही वजन होना कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि आप कितने हेल्दी हैं. क्या आपकी हाइट के हिसाब से आपका वजन सही है? सिर्फ वजन देखकर फिटनेस का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. आइए जानते हैं कि आपकी हाइट के हिसाब से कितना वजन हेल्दी माना जाता है और इसे जानने का सही फार्मूला क्या है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, आप अपने सही वजन का पता बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स से लगा सकते हैं. इसमें वजन बॉडी के वजन और लंबाई के हिसाब से निकाला जाता है. यह बताता है कि आपका वजन आपकी हाइट के हिसाब से सही है या नहीं.
इसे निकालने के लिए आपको अपना वजन और लंबाई को मिलाना होगा जैसे अगर आपका वजन 70 किलोग्राम है और लंबाई 1.70 मीटर है तो इसका बीएमआई लगभग 24.2 होगा, जिसे नॉर्मल माना जाता है.
बीएमआई कितना होना चाहिए?
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीएमआई का एक चार्ट जारी किया था, जिसमें लोगों के वजन और हाइट के हिसाब से वजन बताया गया था. एक इंसान का नॉर्मल और हेल्दी बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच होना चाहिए. यह बॉडी के वजन और लंबाई के बीच का सही गैप बताता है.
---विज्ञापन---
हाइट के हिसाब से कितना वजन सही माना जा सकता है?
हर इंसान की हाइट के हिसाब से उसका वजन होना चाहिए. हालांकि, यह सबका अलग-अलग हो सकता है. इसलिए सभी लोगों के लिए एक जैसा वजन सही नहीं माना जाता. डॉक्टरों का कहना है कि हाइट के हिसाब से वजन जानने के लिए बॉडी मास इंडेक्स का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स 18.5 से 24.9 के बीच है तो आपका वजन नॉर्मल माना जाएगा.
हेल्दी वजन बनाए रखने के आसान तरीके
बॉडी पर सिर्फ फैट नजर आना काफी नहीं है. आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना है और थाली में ऐसी चीजें शामिल करनी है जो पौष्टिक आहार में शामिल हों.
रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना अच्छा हो सकता है. अगर आपके पास टाइम नहीं है तो ज्यादा देर एक जगह बैठे न रहें.
फैटी चीजों से दूर रहें और हरी सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. कई बार हेल्दी चीजें पेट भरने के साथ-साथ बॉडी मजबूत बनाती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.