पुराने से पुराना घुटनों का दर्द हो जाएगा छूमंतर, डॉक्टर ने शेयर की 3 जबरदस्त ड्रिंक्स

Knee Pain Home Remedy: घुटने का दर्द, जो अक्सर चोट या गठिया जैसी स्थितियों के कारण होता है, आपको काफी दर्द दे सकता है। जबकि लगातार दर्द से छुटकारा पाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट तक लेना पड़ जाता है। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से दर्द में जल्द राहत मिलेगी।

Knee Pain Home Remedy

Knee Pain Home Remedy: लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों से लोगों में शरीर के अंगों में दर्द की समस्या बढ़ गई है, इनमें घुटनों का दर्द तो आम है। पहले बुजुर्गों को या फिर किसी को चोट लगने पर दर्द होता था, मगर अब यह दर्द किसी भी उम्र के लोगों को कभी भी हो जाता है। दर्द को कम करने के लिए लोग पेनकिलर्स और थेरेपी का सहारा लेते हैं। हम आपको 3 ऐसे घरेलू और फायदेमंद ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके लगातार सेवन से आपको हड्डियों और घुटनों के पुराने से पुराने दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

इन 3 सुपर ड्रिंक की रेसिपी मशहूर यूट्यूबर और डॉक्टर सलीम ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

विज्ञापन

हल्दी-अदरक का काढ़ा

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो की दर्द निवारक होता है। अदरक से भी सूजन को दर्द कम होता है। इन दोनों को साथ मिलाकर पीने से यूरिक एसिड और जोडों के दर्द को भी कम किया जा सकता है। इस ड्रिंक को पीने ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। अदरक-हल्दी वाला काढ़ा बनाने के लिए आपको एक पैन में 1 कप पानी, कद्दूकस किया हुआ अदरक और 1 चम्मच हल्दी को साथ मिलाकर उबालना होगा। अच्छे से पकने के बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और पिएं। इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

अलसी के बीजों का पानी

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का सोर्स है। अलसी खाने से हड्डियों को चिकनाहट मिलती है, जिससे घुटनों में दर्द से आने वाली आवाज की समस्या कम होती है। अलसी के बीज का पानी पीने से सूजन भी कम होती है। इसे बनाने के लिए आपको अलसी के बीजों को हल्का-हल्का भून लेना है। इसके बाद इन्हें दरदरा पीसकर स्टोर कर लें। पीने से पहले आपको 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अलसी के बीज का पाउडर डालना है और 10 मिनट तक ऐसे ही रख देना है। 10 मिनट बाद पानी को पी लें, साथ ही बीज के पाउडर को भी खा लें।

विज्ञापन

खीरे और धनिए का जूस

खीरा हाइड्रेशन का बेहतर विकल्प है। खीरा खाने से पानी की कमी दूर होती है। हड्डियों और घुटनों के लिए शरीर में पानी भी जरूरी होता है। वहीं, धनिए के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स है। इन दोनों को मिलाकर एक जूस बनाएंगे तो यह एक मैजिकल ड्रिंक बन जाता है। इस जूस को पीने से लुब्रिकेशन बढ़ता है, टॉक्सिन्स फ्लश आउट होते हैं और यूरिक एसिड की मात्रा भी कम होती है। इसे भी बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको 1 खीरे के टुकड़े कर मिक्सी में पीसना है और धनिए के पत्तों को भी मिलाकर एक बार पीस लेना है। आप चाहें तो इसमें काला नमक भी डाल सकते हैं। रोजाना खाली पेट इस जूस को पिएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ