Cholesterol Reducing Dal: गंदा कॉलेस्ट्रोल शरीर को बीमारियों का घर बना सकता है. यह रक्त धमनियों में जमने लगता है और शरीर रक्त के प्रवाह को बाधित करता है. सही तरह से शरीर में खून यहां से वहां नहीं पहुंचता तो दिल का दौरा आने तक की नौबत आ जाती है. ऐसे में इस गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को समय रहते कम करना जरूरी होता है. कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए अपनी डाइट को बेहतर किया जा सकता है. खानपान में ऐसी चीजों को शामिल किया जा सकता है जो कॉलेस्ट्रोल को कम करती हैं, जैसे दालें. यहां आपके लिए ऐसी ही दाल (Dal For Cholesterol) बताई जा रही है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को तेजी से कम करने में असरदार होती है. बिना देर किए इस दाल को पकाकर खाना कर दीजिए शुरू.
यह भी पढ़ें- कैंसर होने का मुख्य कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया ये 10 चीजें बनती हैं Cancer की सबसे बड़ी वजह
किस दाल को खाने पर कम होता है गंदा कॉलेस्ट्रोल | Which Dal Reduces Bad Cholesterol
लाल मसूर की दाल (Masoor Dal)
गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए लाल मसूर की दाल खाई जा सकती है. इस दाल में हाई सोल्यूबल फाइबर होता है जो कॉलेस्ट्रोल कम करने में मददगार है. यह दाल हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करती है और दिल की दिक्कतों को दुरुस्त रखने में असरदार है. मसूर की दाल (Red Lentil) से शरीर को प्रोटीन, फोलेट, पौटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं.
मूंग की दाल (Moong Dal)
हरी मूंग की दाल हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करने में फायदेमंद होती है. इस दाल में हाई सोल्यूबल फाइबर होता है, प्रोटीन होता है और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को पिघलाने का काम करते हैं. मूंग की दाल में मौजूद मैग्नीशियम और पौटेशियम दिल की सेहत को सपोर्ट करते हैं. इस दाल से मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है और रक्त धमनियों में कॉलेस्ट्रोल नहीं जमता है.
उड़द की दाल (Ural Dal)
काली उड़द की दाल या छिलके वाली उड़द की दाल खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है. काली उड़द की दाल में मैग्नीशियम, पौटेशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार होती है. उड़द की दाल धमनियों में कॉलेस्ट्रोल को जमने से रोकती है और हार्ट को हेल्दी रखती है.
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं
- कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर सीने में दर्द महसूस हो सकता है. ऐसा ब्लड फ्लो सही तरह से ना होने पर होता है.
- अक्सर ही सांस फूलने लगती है. कुछ मेहनत का काम किए बिना भी शरीर में थकान रहने लगती है.
- चक्कर आने जैसा महसूस होता है और सिर घूमता है.
- हाथ-पैरों में दर्द रहने लगता है. पैरों तक खासतौर से ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है.
- आंखों के ऊपर पीली गांठ बनने लगती है या पीले चकत्ते नजर आते हैं.
- शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है.
यह भी पढ़ें – रातोंरात मुंह के छालों से कैसे छुटकारा पाएं? जानिए क्या लगाने पर कम हो जाएंगे छाले, मिलेगा आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
40 mins agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
2 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
3 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
6 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
8 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
10 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है हड्डी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines