रातोंरात मुंह के छालों से कैसे छुटकारा पाएं? जानिए क्या लगाने पर कम हो जाएंगे छाले, मिलेगा आराम

Mouth Sores Home Remedies: छाले यूं तो अपनेआप ही चले जाते हैं लेकिन ठीक होने में कई-कई दिनों का वक्त लगाते हैं. ऐसे में इन छालों से रातोंरात छुटकारा पाने के लिए यहां जानिए किन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखा जा सकता है.

Mouth Sores Home Remedies

मुंह के छाले तुरंत कैसे ठीक करें?

Chhale Ke Gharelu Upay: छाले मुंह के किसी भी हिस्से में निकल सकते हैं. होंठ के अंदर, गाल के अंदरूनी हिस्से पर, जीभ पर या मसूड़ों पर ज्यादातर छाले निकलते हैं. ये छाले कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे हार्मोनल बदला, मुंह पर लगी चोट या फिर पेट खराब होने पर भी छाले निकल सकते हैं. बिना किसी ट्रीटमेंट के ये छाले खुद ही 1 से 2 हफ्तों में चले जाते हैं लेकिन ये दर्द का कारण बनते हैं और जबतक छाले रहते हैं तबतक व्यक्ति से ठीक तरह से कुछ खाते-पीते भी नहीं बनता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घरेलू नुस्खों को आजमाकर रातोंरात या 1 से 2 दिन में ही इन छालों से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है. इन नुस्खों को आजमाना बेहद आसान भी होता है.

विज्ञापन

छालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा आ सकता है काम

विज्ञापन

छाले से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट छाले पर लगाया जा सकता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए बेकिंग सोडा में पानी डालकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को ठाले पर लगाकर कुछ देर रखें और फिर धोकर हटा लें.

नमक के पानी से करें कुल्ला

विज्ञापन

मुंह के छालों को कम करने में नमक के पानी के फायदे नजर आते हैं. आपको करना बस इतना है कि हल्के गर्म पानी में नमक डालकर मिला लें. इस पानी को मुंह में रखें और यहां से वहां घुमाकर कुल्ला करके निकाल दें. नमक वाले पानी से कुल्ला करने पर छालों के दर्द से भी आराम मिल जाता है.

किन-किन कारणों से हो सकते हैं छाले

विज्ञापन
  • स्ट्रेस, एंजाइटी या हार्मोनल बदलावों के कारण छाले निकल सकते हैं.
  • दांतों पर अगर ब्रेसेस लगे हों तो छाले निकल जाते हैं.
  • मुंह पर किसी तरह की चोट लगने पर भी छाला निकल सकता है.
  • कुछ फूड्स से रिएक्शन गोने पर छाला हो सकता है, जैसे चॉक्लेट, मूंगफली, कॉफी या ग्लूटन.
  • विटामिन की कमी भी छालों की वजह बन सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • छाले निकल आएं तो कोशिश करें कि आप मुलायम टूथब्रश से दांतों को साफ करें और सख्त टूथब्रश का इस्तेमाल ना करें.
  • बहुत ज्यादा तीखी चीजें खाने से परहेज करें.
  • बहुत गर्म चीजें ना खाएं.
  • ठंडी चीजें खाने-पीने से छालों में आराम मिल सकता है.

डॉक्टर कब मिलना जरूरी है

विज्ञापन

अगर छाला निकलने के साथ ही वजन कम होने लगे, बुखार आ जाए, मल में खून नदर आने लगे, गर्दन अकड़ जाए, हर समय थकान महसूस हो या फिर मलाशय के आस-पास दाने दिखने लगें तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ