कैंसर होने का मुख्य कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया ये 10 चीजें बनती हैं Cancer की सबसे बड़ी वजह

Which Foods Increase Cancer Risk: खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ाती हैं और कैंसर का कारण बन सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए कैंसर होने की क्या वजह और किन चीजों से परहेज करके कैंसर से बचा जा सकता है.

Cancer causes

कौन से खाद्य पदार्थ कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं?

Cancer Ke Karan: दुनियाभर में कैंसर ऐसी दूसरी बीमारी है जिससे लोगों की जान जाती है. शरीर में एब्नॉर्मल सेल्स पनपने से कैंसर हो जाता है. कैंसर (Cancer) शरीर की अच्छी कोशिकाओं को खत्म करने लगता है और इसकी खराब कोशिकाएं ट्यूमर के रूप में पूरे शरीर में फैलने लगती हैं. अलग-अलग कैंसर अलग-अलग कारणों से हो सकता है, लेकिन व्यक्ति की आदतें और खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो कैंसर का कारण (Cancer Causes) बन सकती है. सर्जिकल ओनकोलॉजिस्ट डॉ. अर्जुन शंकरन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किन चीजों से कैंसर हो सकता है. आप भी जानिए किन चीजों के कारण कैंसर हो सकता है.

विज्ञापन

किन चीजों से होता है कैंसर

कैंसर होने के सबसे बड़े कारण कौन से हैं

विज्ञापन
  • तंबाकू
  • एल्कोहल
  • सुपारी
  • लाल मीट
  • बार-बार गर्म किया जाने वाला फूड
  • चार्ड फूड या बार्बिक्यू फूड
  • हॉट बेवरेजेस
  • एफलेटॉक्सिंस
  • आर्ट कलर्स
  • प्रोसेस्ड मीट

कैंसर होने के क्या लक्षण होते हैं

किसी को कैंसर हो जाए तो उस व्यक्ति के शरीर पर कैंसर के अलग-अलग लक्षण नजर आने लगते हैं. ये लक्षण (Cancer Symptoms) बताते हैं कि कैंसर हो गया है और इसका समय रहते इलाज शुरू करना जरूरी है.

विज्ञापन

थकान – कैंसर होने पर शरीर में हर समय थकान बनी रही है.
गांठ बनना – त्वचा के ऊपर या अंदर गांठ बनने लगती है.
स्किन का रंग – कैंसर का शिकार होने पर स्किन का रंग बदलने लगता है, त्वचा पीली नजर आने लगती है या लाल नजर आती है.
बाउल मूवमेंट बदलना – कैंसर का शिकार होने पर बाउल मूवमेंट में बदलाव आने लगता है यानी व्यक्ति के मलत्याग करने और पेशाब करने की दर और आदतें बदलने लगती हैं.
तिल – एकदम से नया तिल या मस्सा नजर आने लगता है. यह शेप में टेढ़ा नजर आता है.
आवाज में बदलाव – कैंसर के कारण आवाज में बदलाव नजर आने लगता है, कई बार आवाज में से हवा निकलती सी नजर आती है.
खून निकलता या चोट लगना – कैंसर होने पर कभी भी अचानक चोट लग जाती है और खरोंच आ जाती है. कई बार इस चोट का असल कारण समझ नहीं आता है.

कैंसर होने के रिस्क फैक्टर्स क्या होते हैं

विज्ञापन
  • जिन लोगों की उम्र 65 वर्ष या उससे ज्यादा होती है उन्हें कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है.
  • जो लोग धूम्रपान करते हैं या शराब का आयदिन सेवन करते हैं उन्हें कैंसर हो सकता है.
  • परिवार में किसी को कभी कैंसर हुआ हो तो व्यक्ति को कैंसर हो सकता है.
  • अगर व्यक्ति हार्मफुल केमिकल्स की चपेट में आता है तो उसे कैंसर होने का खतरा रहता है.

यह भी पढ़ें – रात 11 बजे के बाद सोने से खराब हो सकते हैं ये 3 अंग, शरीर खोखला होते नहीं लगेगी देर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ