Kinnow Vs Orange: विटामिन-सी के लिए कौन सा फल खाना ज्यादा सही? जानें फायदे

Kinnow Vs Orange: शरीर के लिए विटामिन-सी एक जरूरी पोषक तत्व होता है। इस विटामिन की मदद से ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। सर्दियों के मौसम में विटामिन-सी युक्त कई फल मिलते हैं, जिनमें संतरा और किन्नू भी शामिल होते हैं।

Kinnow Vs Orange

Kinnow Vs Orange

Kinnow Vs Orange: विटामिन-सी हमारे शरीर के लिए अहम न्यूट्रिएंट होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। सर्दियों के मौसम में संतरा और किन्नू खूब बिकते हैं, जो कि विटामिन-सी, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही फल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। मगर इन दोनों फलों में से विटामिन-सी किस फल में ज्यादा होता है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नू VS संतरा

किन्नू और संतरा दोनों एक जैसे दिखाई देने वाले फल हैं और सिट्रस फ्रूट्स की श्रेणी में आने वाले फल हैं। ये दोनों फ्रूट्स सर्दियों में मिलते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कई बार लोग किन्नू की जगह संतरा ले लेते हैं तो कभी संतरे की जगह किन्नू खरीद लेते हैं। इन दोनों की शक्ल एक जैसी हो सकती है लेकिन दोनों का स्वाद थोड़ा अलग होता है। संतरे का स्वाद हल्का खट्टा और मीठा दोनों होता है लेकिन किन्नू ज्यादा मीठा होता है। संतरे के दाम भी किन्नू से ज्यादा होते हैं। अगर किसी को इनमें अंतर पता करना है तो आपको ध्यान से इसे चेक करना होगा क्योंकि संतरे की त्वचा चिकनी और लचीली होती है और किन्नू का छिलका खुरदुरा होता है।

Kinnow Vs Orange

विज्ञापन

विटामिन-सी का बेस्ट सोर्स क्या?

किन्नू में विटामिन-सी सबसे ज्यादा पाया जाता है। डॉक्टर बिमल छाजेर के अनुसार, संतरा और किन्नू दोनों ही हेल्दी फ्रूट्स है और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। मगर इन दोनों में से सबसे अधिक विटामिन-सी किन्नू में पाए जाते हैं। किन्नू में मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है लेकिन इस फल में शुगर का लेवल संतरे के मुकाबले थोड़ा अधिक होता है। वहीं, कैलोरी की मात्रा भी संतरे में कम पाई जाती है।

किन्नू खाने के फायदे

  • किन्नू में विटामिन-सी का सोर्स है।
  • किन्नू खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है।
  • किन्नू के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए  भी इस फल को खाना फायदेमंद होता है।
  • किन्नू खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ