Kidney Stone: हमारे शरीर में ब्लड और पेशाब को फिल्टर का काम किडनी का होता है। यह शरीर का सबसे अहम अंगों में से एक है। किडनी में होने वाली पथरी काफी जानलेवा होती है। अब सवाल यह है कि आखिर किडनी में पथरी कैसे हो जाती है और इसे ठीक करने के उपाय क्या हैं। किडनी में पथरी डिपोजिट होने के चलते काफी दर्द करता है।
क्रिस्टल टाइप होने के कारण ये रोजमर्रा की एक्टिविटीज पर असर करती है। अगर किडनी में पथरी का पता चलता है तो सबसे पहले डॉक्टर से मिलें। आइए जान लेते हैं किडनी में होने वाली पथरी का कारण और इससे बचने के उपाय। किडनी में पथरी के कारण और लक्षण और बचाव कसे कर सकते हैं, इसपर Dwarkesh Hospital Vadodara से Health Expert Dr. Binal Shah की जानकारी के आधार पर बता रहे हैं-
किडनी में पथरी क्यों होती है
- कम पानी पीना।
- यूरीन में केमिकल का होना।
- शरीर में मिनरल्स की कमी।
- खान-पान में गड़बड़ी होने पर भी पथरी हो सकती है।
- डिहाइड्रेशन।
- जंक फूड का सेवन।
- एसिडिक डाइट लेने से भी पथरी होती है।
किडनी की पथरी के लक्षण
- पेशाब के समय दर्द होना
- पेट में दर्द और ऐंठन
- यूरिन में खून आना
- उल्टी आना
- बार-बार पेशाब आना
- बुखार
- यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन
- शरीर में सूजन आना
ये भी पढ़ें- योग और व्यायाम, दोनों में से कौन कितना फायदेमंद? Doctor दे रहे हैं स्पेशल एडवाइस
किडनी में पथरी होने के शुरुआती संकेत
- कमर के पास हल्का या तेज दर्द होता है।
- पेशाब रुक-रुक कर आना।
- पेशाब में जलन हो सकती है।
- पेशाब में स्मेल आना, पेशाब में झाग बनता है।
- पेशाब का रंग बदल जाता है।
कैसे करें बचाव
- नारियल पानी पिएं, जूस पिएं।
- खीरा खाएं, मूली का रस पिएं।
- नींबू पानी पिएं।
- तुलसी के 4-5 पत्ते उबालकर पिएं।
- जीवनशैली पर ध्यान दें।
- पथरी हो तो भूलकर भी घरेलू इलाज न करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
12 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
15 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
17 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
19 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
21 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
22 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines