हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kidney Stones का रिस्क बढ़ाती हैं ये चीजें, ज्यादा खाने से करें परहेज, क्या कहते हैं डॉक्टर?

Kidney Stones Tips: किडनी की पत्थरी ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम है, जो कि धीरे-धीरे शरीर में बढ़ती जाती है और इसका दर्द भी। पथरी का दर्द सहना मुश्किल होता है, इसलिए हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि हमारी डाइट सही रखना जरूरी है।

विज्ञापन
Kidney Stones Tips

Kidney Stones: हेल्दी रहने के लिए हमें अपने खान-पान और लाइफस्टाइल को सही रखना जरूरी है। आपकी डाइट अगर अच्छी नहीं रहेगी, तो स्टोन बनने की समस्या हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे डेली फूड आइटम्स में भी कुछ ऐसी चीजें होती है, जिनका अगर जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाएगा, तो इससे नुकसान जल्दी हो सकता है? दरअसल, किडनी स्टोन या पथरी, एक ऐसी समस्या है जो आजकल बहुत आम हो गई है। यह समस्या तब होती है जब शरीर में कैल्शियम, ऑक्सलेट या यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जो किडनी में जमा होकर सॉलिड फॉर्म में आ जाती है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या होती है। डॉक्टर से जानते हैं कि खाने-पीने की किन चीजों से स्टोन्स की समस्या बढ़ती है।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर अनिमेष गुप्ता, जो कि जनरल लेप्रोस्कोपिक सर्जन और प्लास्टिक सर्जन हैं और अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी यूज करते हैं, जहां वे सेहत और बीमारियों से संबंधित जानकारियां लोगों को साझा करते हैं। वे बताते हैं कि स्टोन होने का एक कारण खान-पान भी है, जिनमें कुछ चीजें इस प्रकार से हैं।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

विज्ञापन

खाने की इन चीजों को खाने से बढ़ता है स्टोन का रिस्क

1. नमक

नमक में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर कोई अधिक नमक वाला खाना खाता है, तो उसे गुर्दे की पथरी का जोखिम अन्य की तुलना में ज्यादा रहता है। ज्यादा सोडियम शरीर में कैल्शियम के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे पथरी बनने में आसानी होती है।

विज्ञापन

2. Nonveg फूड्स

वजन बढ़ाने या किडनी की समस्याओं के लिए मांसाहारी भोजन का अधिक सेवन करना भी खतरनाक हो सकता है। नॉनवेज फूड आइटम्स से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जो किडनी स्टोन के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन

3. पानी कम पीना

जो लोग कम पानी पीते हैं, उनकी किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। पानी की मात्रा कम होने से फिल्ट्रेशन नहीं हो पाता है और हानिकारक पदार्थ शरीर के अंदर ही रह जाते हैं, जिस वजह से किडनी स्टोन की समस्या होती है।

विज्ञापन

क्या खाना फायदेमंद?

  • सबसे पहले तो डॉक्टर कहते हैं कि पानी की मात्रा बढ़ाएं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आपको 1 दिन में तकरीबन 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • खट्टे फलों का सेवन अधिक से अधिक करें क्योंकि इससे पेट साफ होता है, शरीर को विटामिन-सी मिलता है और इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है।
  • साबुत अनाज, अपनी डाइट में साबुत अनाजों का इनटेक बढ़ाएं क्योंकि इन्हें खाने से बॉडी को पर्याप्त फाइबर मिलता है।

ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola