किडनी में पथरी होना एक आम समस्या है, लेकिन जब यह बार-बार होने लगे, तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पथरी तब बनती है जब पेशाब में मिनरल्स और सॉल्ट अधिक मात्रा में जमा हो जाते हैं और छोटे-छोटे क्रिस्टल बनाने लगते हैं। यह क्रिस्टल धीरे-धीरे बड़े होकर पथरी का रूप ले लेते हैं, जिससे दर्द, जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी किडनी स्टोन की समस्या से गुजर रहे हैं, तो अपनी डेली डाइट में कुछ बदलाव करके इसकी रोकथाम कर सकते है। डॉक्टर प्रियंका सहरावत के अनुसार, सही खानपान से किडनी में पथरी बनने की संभावना को कम करने में काफी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं उनसे किडनी स्टोन की प्रॉब्लम से बचने के लिए 3 जरूरी टिप्स।
इन 3 आसान डायटरी टिप्स से नहीं पथरी
एम्स की जनरल फिजिशियन डॉक्टर प्रियंका सहरावत बताती हैं कि किडनी स्टोन की प्रॉब्लम से बचने के लिए आपको अपने डेली रूटीन में सिर्फ इन तीन बातों को नियमित रूप से अपनाने की जरूरत होती है।
ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से
1. नमक कम खाएं
ज्यादा नमक खाने से यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो कैल्शियम स्टोन बनाती है। इसलिए, ज्यादा नमक वाले फूड्स के सेवन से बचें और हैवी प्रोटीन जैसे रेड मीट, मछली और अंडे खाने से भी बचें। पूरे दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक खाना हानिकारक हो सकता है।
2. ऑक्सालेट फूड्स का सेवन घटाएं
ऐसे फूड्स में चुकंदर, पालक, आलू जैसी चीजों को भी कम से कम खाएं। चीनी युक्त ड्रिंक्स का सेवन कम करें। ऐसे फूड्स भी यूरिन के साथ मिलकर स्टोन्स का रूप ले सकते हैं।
3. पानी
हर किसी के शरीर के लिए पर्याप्त पानी जरूरी होता है। सही मात्रा में पानी न पीने से स्टोन्स बन सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पानी का इनटेक भी बढ़ाने की जरूरत होती है।
इसके अलावा, आपको अपनी डाइट में फाइबर फूड्स का सेवन बढ़ाना चाहिए। नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन-सी युक्त फूड्स का सेवन करें। आपको प्रति दिन कम से कम 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए। इन आसान और घरेलू तरीकों से आप आसानी से किडनी स्टोन की समस्या को दूर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 hr agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
18 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines