महिलाओं और पुरुषों में किडनी स्टोन के संकेत कैसे होते हैं अलग? जानें कारण और दर्द में अंतर

Kidney Stone Symptoms: किडनी स्टोन के लक्षण और दर्द पुरुषों और महिलाओं में अलग कैसे होते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, क्यों पुरुषों को किडनी में स्टोन बनने की संभावना ज्यादा रहती है? आइए जानें पूरी बात विस्तार से।

SOURCE- NEWS 24

Kidney Stone Symptoms: किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी की समस्या आम हो गई है। ये महिलाओं और पुरुषों, दोनों को ही हो सकती है। किडनी स्टोन का सबसे आम लक्षण दर्द होता है। इसमें होने वाला दर्द इतना ज्यादा होता है कि शायद कल्पना भी मुश्किल है। पथरी होने पर कमर, पीठ के निचले हिस्से और पसलियों में दर्द होता है। मगर क्या पुरुषों और महिलाओं को पथरी का दर्द अलग-अलग महसूस हो सकता है? कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि जो पुरुष डिहाइड्रेट रहते हैं उन्हें अपने जेनेटल एरियाज में बहुत तेज दर्द होता है। इतना ही नहीं, ये पुरुष पेशाब करने में भी दिक्कत महसूस करते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों में पथरी बनने के कारण तो लगभग एक जैसे पाए जाते हैं, लेकिन दोनों के शरीर की बनावट और हार्मोन्स में फर्क के कारण इनके लक्षणों और दर्द के अनुभव अलग-अलग हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे और क्यों पुरुषों और महिलाओं में किडनी स्टोन के संकेत अलग होते हैं।

किसे होता है गंभीर दर्द?

पुरुष और महिला दोनों में, किडनी स्टोन होने पर अमूमन तेज दर्द होता है। यह दर्द अक्सर पसलियों और कूल्हों के बीच होता है या फिर पेट के निचले हिस्से और कमर तक महसूस हो सकता है। इसके साथ ही यूरिनरी ट्रैक्ट में पेशाब करते समय जलन और दर्द हो सकता है। दोनों को ही पेशाब करने में दबाव और रुकावट महसूस होती है। मगर पुरुषों के दर्द में थोड़ा अंतर हो सकता है।

पुरुषों को क्यों होता है ज्यादा दर्द?

पुरुषों में पथरी का दर्द कमर, पीठ के निचले हिस्से और पेट की साइड्स में होता है क्योंकि पुरुषों की शरीर की बनावट अलग होती है। जब इनके शरीर में पथरी मूत्र नली में जाती है, तो दर्द कभी-कभी टेस्टिकल्स तक भी फैल जाता है। इसके अलावा, गर्म मौसम में पुरुषों में पथरी बनने का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि पसीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और ऐसे में इनका पेशाब गाढ़ा हो जाता है।

कुछ रिसर्च बताती हैं कि पुरुष अपने पेशाब के जरिए अधिक मात्रा में कैल्शियम और ऑक्सालेट नामक पदार्थ भी निकालते है, जिससे पथरी बनने और बार-बार होने की संभावना बढ़ जाती है। इस वजह से हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि पुरुषों को किडनी स्टोन का रिस्क ज्यादा होता है।

महिलाओं के अंदर दिखने वाले सामान्य लक्षण कैसे?

हालांकि, इन्हें भी दर्द होता है लेकिन पथरी की वजह से महिलाएं ज्यादा थकान, नींद में दिक्कत और चिंता महसूस कर सकती हैं। मेनोपॉज के बाद की महिलाओं में दर्द का अनुभव अलग होता है। कुछ रिपोर्ट्स में पाया गया है कि पथरी से जुड़े कुछ इलाज की प्रक्रियाओं में महिलाओं में संक्रमण होने का खतरा भी ज्यादा होता है, जिससे उनका दर्द और इलाज दोनों गंभीर हो जाते हैं।

कैसे होगा बचाव?

  • पुणे के किडनी एक्सपर्ट डॉ. तरुण जेलोकाब्लड बताते हैं कि प्रतिदिन 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • हाई बीपी को मैनेज करें क्योंकि ये किडनी को डैमेज कर सकती है।
  • शुगर लेवल को कंट्रोल रखें।
  • इसके अलावा, नमक, बाहर का खाना, प्रोसेस्ड फूड्स और धूम्रपान जैसी चीजों का कम से कम सेवन करें।

ये भी पढ़ें- पित्त की पथरी से हमेशा के लिए बच सकते हैं आप, बस अपना लें ये 5 टिप्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ